Homeदेश-समाजट्रैक्टर खड़ा कर दवाई ले रहा था विजेंद्र… कासिम ने रास्ता न मिलने पर...

ट्रैक्टर खड़ा कर दवाई ले रहा था विजेंद्र… कासिम ने रास्ता न मिलने पर मस्जिद में ले जाकर मारा: UP पुलिस ने 4 को पकड़ा

विजेंद्र दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर रुका तो उसने ट्रैक्टर साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान कासिम भी सामने से अपना ट्रैक्टर लेकर आ गया। सड़क कम चौड़ी थी इसलिए ट्रैक्टर निकालने में दिक्कत होने लगी। इसी के बाद कासिम और सहागत ने मिलकर विजेंद्र के साथ मारपीट की और मस्जिद में ले जाकर भी उसे मारा।

उत्तर प्रदेश के रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवक को पीटने का मामला सामने आया है। घटना नदनऊ गाँव की है। यहाँ मझरा ग्राम निवासी विजेंद्र के ट्रैक्टर खड़ा करने पर मुस्लिम भीड़ ने उसे घेरकर मारा था और उसका सामान भी लूट लिया था। अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में 4 को गिरफ्तार किया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार (20 जुलाई 2024) की है। पटवाई थाना के नदनऊ गाँव में विजेंद्र दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर रुका तो उसने ट्रैक्टर साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान कासिम भी सामने से अपना ट्रैक्टर लेकर आ गया। सड़क कम चौड़ी थी इसलिए ट्रैक्टर निकालने में दिक्कत होने लगी।

कासिम ने इतनी सी बात पर विजेंद्र से लड़ाई शुरू कर दी। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसके बाद ग्रामीणों ने मामले को सुलझवाकर ट्रैक्टर निकलवा दिए। हालाँकि जब विजेंद्र चौराहे से दोबारा लौटने लगा तो कासिम ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई की। इस भीड़ ने विजेंद्र को पहले सड़क पर मारा, इसके बाद मस्जिद में ले जाकर कथिततौर पर 200-250 लोगों के बीच उसे पीटा गया। इस दौरान लोहे की रॉड का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा उसके मोबाइल और रुपए आदि भी लूट लिए गए।

अब पटवाई थाना पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चलक विजेंद्र की शिकायत पर 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो लोग नामजद हैं। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामपुर पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करके 4 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद हिंदू संगठन भी काफी नाराज हैं। उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग उठाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -