Homeदेश-समाजहिंदू लड़का, मुस्लिम लड़की... इश्क नहीं कर रहे थे कबूल, अपने-अपने घरों में फाँसी...

हिंदू लड़का, मुस्लिम लड़की… इश्क नहीं कर रहे थे कबूल, अपने-अपने घरों में फाँसी लगा झूल गए: युवक को जेल भी भिजवा चुका था युवती का परिवार

अंतरधार्मिक जोड़े की इस प्रेम कहानी का दुखद अंत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के साहनपुर गाँव में हुआ है। लड़की ने रविवारकी रात अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। अगली सुबह लड़के को इसकी खबर लगी। सोमवार की दोपहर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और बाद में उसका शव भी पंखे से लटकते हुए मिला।

18 साल की मुस्लिम लड़की। 21 साल का हिंदू लड़का। दोनों इश्क में थे। शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजनों को यह कबूल न था। कुछ महीने पहले उन्होंने लड़की को अगवा करने का आरोप लगाते हुए लड़के को जेल भी भिजवा दिया था। आखिरकार लड़का और लड़की दोनों ने अपने अपने घरों में फाँसी लगा ली।

अंतरधार्मिक जोड़े की इस प्रेम कहानी का दुखद अंत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के साहनपुर गाँव में हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार दोनों का घर आसपास ही था। दोनों की दोस्ती बचपन से थी। लड़की ने रविवार (3 नवंबर 2024) की रात अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। अगली सुबह लड़के को इसकी खबर लगी। सोमवार की दोपहर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और बाद में उसका शव भी पंखे से लटकते हुए मिला।

बुलंदशहर के एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को दोनों के शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लड़का और लड़की दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों शिकायतों की जाँच कर रही है। जाँच में आए निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृत युवक के एक परिजन ने मीडिया को बताया कि लड़की और लड़का एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

लड़की के अपहरण में जेल गया था प्रेमी

गौरतलब है कि जिस युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, उस पर पहले अपनी प्रेमिका के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। यह केस 1 जून 2024 को लड़की की अम्मी ने स्याना थाने में दर्ज करवाया था। तब मृतका की अम्मी ने बताया था कि 31 मई को कुश उनकी नाबालिग बेटी को अपने 2 अज्ञात साथियों की मदद से बलपूर्वक कहीं भगा ले गया गया।

कुश और उसके साथियों को शातिर अपराधी बताते हुए तब मृतका की अम्मी ने कड़ी कार्रवाई की माँग की थी। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने यह FIR IPC की धारा 363 के तहत दर्ज कर के लड़की को बरामद कर लिया था। पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर कुश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में लगभग 1 माह रहने के बाद कुश को जमानत मिली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -