Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजनाइट आउट पर ले गया, जन्मदिन मनाया, फिर मार डाला… शोएब शेख ने 11...

नाइट आउट पर ले गया, जन्मदिन मनाया, फिर मार डाला… शोएब शेख ने 11 साल बड़ी गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या, बैंक में मैनेजर थी अमित कौर

सोमवार (8 जनवरी, 2024) को महिला का जन्मदिन भी था। शोएब शेख ने प्लान बनाया कि जन्मदिन का जश्न खत्म होने के बाद वो उसे मार डालेगा।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शोएब शेख नामक एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड अमित कौर का गला दबा कर उन्हें मार डाला। मृतका एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर थी। वो जुई नगर ब्रांच में पदस्थापित थी। 3 महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। शोएब शेख 24 साल का है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड उससे 11 साल बड़ी थी। सितंबर 2023 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अमित कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था और उसकी एक किशोर बेटी भी है।

सोमवार (8 जनवरी, 2024) को महिला का जन्मदिन भी था। शोएब शेख ने प्लान बनाया कि जन्मदिन का जश्न खत्म होने के बाद वो उसे मार डालेगा। उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य मर्द से अफेयर है। साकी-नाका के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर वाल्मीकि कोरे ने आरोपित को धर-दबोचने में सफलता पाई है। DCP दत्ता नलावडे ने बताया कि शोएब शेख ने गर्लफ्रेंड अमित कौर की मुंबई के एक लॉज में हत्या किए जाने का आरोप कबूल कर लिया है।

सोमवार को जब अमित कौर दफ्तर से आ गई, तब शेख उससे मिला। लॉज में चेक-इन करने के बाद दोनों ने साथ मिल कर महिला का जन्मदिन मनाया। दोनों ने रूम बुक करने के लिए अपने-अपने आइकार्ड्स का इस्तेमाल किया था। आधी रात को शोएब को लॉज के कर्मचारियों ने बहार निकलते देखा, लेकिन उन्हें उसे लेकर कुछ संदेहास्पद नहीं लगा। पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तभी वहाँ अमित कौर की लाश पड़ी हुई मिली। गला दबा कर उनकी हत्या की गई थी।

तुर्भे के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र दौंडकर ने ये जानकारी दी है। शोएब शेख स्कूल ड्रॉपआउट है। वो हत्या के बाद साकी-नाका स्थित अपने घर लौट आया। वो अपने एक रिश्तेदार के गैराज में काम करता था। रात के करीब 2 बजे किसी शख्स ने पुलिस को फोन कॉल कर सूचना दी कि उसके पड़ोसी ने कुछ गड़बड़ किया है। शेख को पकड़ कर थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ में उसने हत्या का आरोप कबूला। साकी-नाका पुलिस ने फिर तुर्भे थाने से संपर्क किया और लॉज में पहुँच कर लाश को बरामद किया।

शोएब शेख को तुर्भे पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पीड़िता GTB नगर में अपनी माँ के साथ रहती थी। जबकि उसकी किशोर बेटी उसके पूर्व पति के साथ रहती है। अमित रवींद्र कौर को ‘एमी’ नाम से भी जाना जाता है। वो IDFC बैंक में काम करती थी। पुलिस ने धारा-302 (हत्या) सहित IPC की अन्य धाराएँ लगा कर शोएब शेख को जेल भेज दिया है। पुलिस से भी उसने बताया है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही थी, इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एस-400 ‘सुदर्शन’ का दिखा दम: दुश्मनों के हमलावर ‘पैकेज’ का 80% हिस्सा किया साफ, IAF हुई और भी ताकतवर

भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का नाम पौराणिक संदर्भ में 'सुदर्शन' रखा है।

पुलिस ने की सिर्फ पूछताछ, गिरफ्तार नहीं: हज पर मुस्लिम महिलाओं के यौन शोषण की आवाज उठाने वाले दीपक शर्मा पर कट्टर इस्लामी फैला...

दीपक शर्मा कहते हैं कि उन्होंने हज पर महिलाओं के साथ होते व्यवहार पर जो ट्वीट किया, वो तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस को भी यही बताया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -