Homeदेश-समाजलव जिहाद: 3 बच्चों का बाप इमरान बना कबीर शर्मा, ब्राह्मण लड़की से शादी...

लव जिहाद: 3 बच्चों का बाप इमरान बना कबीर शर्मा, ब्राह्मण लड़की से शादी कर दहेज़ में लिया ₹11 लाख

.....रुपए मिलने के बाद दोनों फरार हो गए। जब लड़कीं के पिता दोनों को ढूँढने जयपुर निकले तो उन्हें इमरान के बारे में पता चला। बता दें इमरान पहले से शादीशुदा व्यक्ति है और उसके 3 बच्चे भी हैं।

ब्राह्मण लड़की से शादी करने के लिए खुद को ब्राह्मण बताने वाले मुस्लिम युवक को कल ( जून 5, 2019) सीकर पुलिस ने लड़की के साथ मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान इमरान भाटी के रूप में हुई है और लड़की का नाम विजय लक्ष्मी है।

खबरों के मुताबिक युवक ने लड़की का हाथ माँगते वक्त अपनी पहचान कबीर शर्मा बताई थी। 25 मई को अचानक दोनों के गायब हो जाने पर लड़की के पिता ने इस मामले को पुलिस में दर्ज करवाया। इस मामले को IPC धारा 277/19 के तहत दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही एक टीम बनाई गई, जो लड़के-लड़की को ढूँढने में जुट गई। मंगलवार को नालासोपारा से इस दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया।

खबरों के अनुसार, पिछले महीने इमरान भाटी ने न केवल ब्राह्मण लड़की से शादी करने के लिए उसके पिता को अपनी गलत पहचान बताई थी बल्कि उनसे काफी दहेज भी लिया था। लड़की के पिता ने बताया है कि उन्होंने इमरान को 11 लाख कैश और 5 लाख के जेवर दिए थे।

इमरान ने विजय लक्ष्मी से शादी के लिए खुद का नाम जहाँ कबीर बताया था वहीं शादी की रस्मों में आने के लिए उसने नकली रिश्तेदार भी खड़े कर दिए थे। दोनों की शादी 13 मई को सम्पन्न हुई थी। इसके बाद विजय लक्ष्मी को दहेज के लिए दोबारा उसके घर भेजा। रुपए मिलने के बाद दोनों फरार हो गए। जब लड़कीं के पिता दोनों को ढूँढने जयपुर निकले तो उन्हें इमरान के बारे में पता चला। बता दें इमरान पहले से शादीशुदा व्यक्ति है और उसके 3 बच्चे भी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -