Homeदेश-समाजअन्नू है अनवर यह जानते ही हिंदू छात्रा ने तोड़ लिए रिश्ते, फिर भी...

अन्नू है अनवर यह जानते ही हिंदू छात्रा ने तोड़ लिए रिश्ते, फिर भी नहीं माना: ब्लैकमेल कर रेप, इस्लाम कबूलने का डाला दबाव

लड़की की सगाई होने की जानकारी मिलते ही अनवर उसके घर आ धमका। ब्लैकमेल करते हुए सगाई तोड़ने की धमकी दी। इस्लाम कबूल कर निकाह का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया।

मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। अनवर खान पर पहचान छिपाकर हिंदू छात्रा से जान पहचान करने और फिर ब्लैकमेल कर रेप का आरोप है। वह पीड़ित छात्रा पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डाल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर अनवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि अनवर से उसकी दोस्ती करीब 8 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। अनवर खान ने सोशल मीडिया पर अपना नाम अन्नू रखा हुआ था। संपर्क में आने के बाद दोनों का मिलना-जुलना भी हुआ। 5 साल पहले छात्रा को पता चला कि अन्नू का असली नाम अनवर है। वह एक मुस्लिम है। इसके बाद पीड़िता ने उससे दोस्ती तोड़ दी। मिलना और बात करना बंद कर दिया।

छात्रा के अनुसार इसके बाद भी अनवर बाज नहीं आया। जब उसे लड़की की सगाई होने की जानकारी मिली तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा के घर पहुँचकर उसने सगाई तोड़ने की धमकी दी और इस्लाम कबूल कर निकाह का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान अनवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। छात्रा ने गुरुवार (01 दिसंबर, 2022) को यह बात अपने परिवारवालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने हिंदूवादी संगठनों से संपर्क कर मदद माँगी और थाने पहुँचे।

मामला संज्ञान में आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुँचे और आरोपित की गिरफ्तारी की माँग की। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत कई अन्य धाराओं में अनवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -