Wednesday, May 1, 2024
Homeदेश-समाजOYO में मोईन खान ने नाबालिग लड़की का किया रेप, फिर इस्लाम कबूलने का...

OYO में मोईन खान ने नाबालिग लड़की का किया रेप, फिर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया: MP में लव जिहाद, आरोपित गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने वाले मोईन खान को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोप है कि मोईन खान ने पहले तो नाबालिग से रेप किया, फिर उसका वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल करके लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने वाले मोईन खान को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोप है कि मोईन खान ने पहले तो नाबालिग से रेप किया, फिर उसका वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल करके लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। मोईन ने पीड़िता के मन में इतना खौफ भर दिया था कि वो अपने घर से निकलने से भी डरती थी

पूरा मामला के इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है। लड़की के पिता ने इस संबंध में लाल गली निवासी मोईन खान के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस को रेप, पॉक्सो एक्ट और लवजिहाद की धाराओं में दर्ज किया। फिर नाबालिग लड़की से बंद कमरे में महिला पुलिस अधिकारियों ने बयान लिए। छानबीन के बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया और 14 जनवरी, 2024 को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी 12 वीं में पढ़ने वाली लड़की घर में लंबे वक्त से गुमसुम रहती थी। पूछने पर पता चला कि मोईन खान उसे परेशान कर रहा है। पिता का ये भी आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपित ने अपने प्रेम जाल में फँसाया था। 17 सितंबर, 2023 को मोईन उनकी बेटी को उसके बर्थडे के दो महीने बाद परदेशीपुरा के बिचौली मर्दाना इलाके के ओयो होटल में लेकर गया था। वहाँ उसने उनकी नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

जब बेटी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और संबंध बनाने का वीडियो बनाया। मोईन खान पर उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी के इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी थी और घर छोड़ते वक्त उसे दोबारा मिलने का दबाव बनाया था। साथ ही इस्लाम कबूलने को कहा था।

लड़की के पिता के अनुसार, जब वो इस संबंध में शिकायत करने गए तो काफी देर उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में हिंदू समूहों के विरोध के बाद पीड़ित नाबालिग लड़की के परिवारवालों की बात पुलिस ने सुनी गई। हिंदू कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि मोईन खान ने लड़की के पिता के खाते से 25,000 रुपए उड़ा लिए थे। इसके बाद भी उसने लड़की को बदनाम करने के लिए वीडियो बनाया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि लड़की के पिता से मोईन खान ने और 5 लाख रुपए की माँग की थी। इसके साथ ही आरोपित ने उनकी नाबालिग बेटी पर इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर कर लव जिहाद को अंजाम दिया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम घोषित: फिनिशर और मजबूत मिडिल ऑर्डर के बिना जीतेंगे कप? इस टीम से आपको कितनी उम्मीदें?

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

भक्तों से चढ़ावा लेने पर तमिलनाडु पुलिस ने 4 पुजारियों को किया गिरफ्तार: जानिए अंग्रेजों का काला कानून हिंदुओं को कैसे कर रहा प्रताड़ित

तमिलनाडु के एक मंदिर के चार पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसे को अपने घर ले गए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -