Homeदेश-समाजहिंदू देवी-देवताओं को गालियाँ देकर कमाई कर रही सरोज सरगम, 6 FIR के बाद...

हिंदू देवी-देवताओं को गालियाँ देकर कमाई कर रही सरोज सरगम, 6 FIR के बाद भी घूम रही आजाद: देखें- उसके यूट्यूब चैनल में भरा है कितना जहर

मिर्जापुर की रहने वाली यूट्यूबर सरोज सरगम, जिसका काम हिंदू देवी-देवताओं को गाली देकर पैसा कमाना है। हाल ही में उसने माँ दुर्गा के लिए 'रं#$ और हत्यारिन' शब्द का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाई। 6 FIR दर्ज होने के बावजूद भी खुली घूम रही है सरोज सरगम।

प्रयागराज की गलियों में एक यूट्यूबर रहती है, नाम है सरोज सरगम। उसका काम वीडियो बनाना है, लेकिन कंटेंट ऐसा जो लोगों को चौंका दे। वो अपने वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को गालियाँ देती है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। यूट्यूब पर उसने अपना चैनल बना रखा है ‘सरोज सरगम मिर्जापुर’ के नाम से। इस चैनल पर सरोज सरगम लगातार आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट कर रही है।

सरोज सरगम ने हाल ही में एक वीडियो में माँ दुर्गा के लिए ‘रं#$ और हत्यारिन’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे हिंदू समाज में गुस्सा फैल गया। सरोज सरगम के खिलाफ एक नहीं, बल्कि 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस की ढीली कार्रवाई से लोग और भी भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर उसकी तुरंत गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं।

सरोज सरगम के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई है, उसपर उसने एक लेटर लिखकर अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। इसमें सरोज सरगम ने लिखती है कि वो हमेशा मिशनरी ऐतिहासिक गीत गाती है (असल में हिंदुओं का अपमान करने वाले गीत होते हैं) और समाज को जगाने का काम करती है। इस पत्र में सरोज FIR का जिक्र करते हुए कहती है कि सभी मिशनरी भाईयों, संगठनों, पार्टियों से तन-मन-धन से सहयोग करे।

सरोज सरगम ने 6 FIR पर मिशनरियों से माँगी मदद

शुरूआत में ही जहर: देवी-देवताओं पर गालियाँ, अश्लील गाने और अभद्र भाषा

सरोज सरगम की एक वीडियो का टाइटल होता है ‘ब्राह्मणों ने शिव का लिंग काटा’। इसमें ये महिला सावन, भगवान शिव और ब्राह्मणों के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करती है। यह वीडियो एक महीने पहले ही अपलोड हुआ है और इसके व्यूज 190K है। आप समझ ही सकते हैं कि ये महिला पैसा कमाने के चक्कर में कैसा कंटेंट फैला रही है।

सरोज सरगम ने अपनी अगली वीडियो का टाइटल रखा है ‘आंदोलन में आओ ब्राह्मण भगाओ’। इस वीडियो में सरोज सरगम ब्राह्मणों को जुलूमी बताती है और लोगों से कहती है कि ‘मिलकर आओ और ब्राह्मण भगाओ’। 5 महीने पहले डाले गए वीडियो पर 610K व्यूज है, जिसके बाद नफरत फैलाने वाली दुकान सरोज सरगम की रफ्तार पकड़ती है। एक अगली वीडियों में सरोज सरगम ‘हिंदू धर्म से दामन छुड़ाने‘ की बात कहती है, देवी-देवताओं को चोर-लूटेरा बताती है और गंगा में बहाने की बात कहती है।

दरअसल, सरोज सरगम की दुकान हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने से चलती है। इस महिला के चैनल पर 40 वीडियो है, जिसमें से ज्यादातर हिंदुओं के खिलाफ बनाए गए है। पहली वीडियो 3 साल पुरानी है, जिसपर केवल 11 हजार व्यूज है।

सरोज सरगम की पहली वीडियो पर ज्यादा व्यूज नहीं

ज्यादा व्यूज ना मिलने के कारण सरोज सरगम ने सोचा, क्यों ना हिंदुओं को टारगेट किया जाए और इनकी आस्था पर हमला किया जाए, जिससे इसकी कमाई की दुकान चल सके। इसके बाद धड़ाधड़ सरोज सरगम कुछ ऐसी वीडियो निकालना शुरु करती है, जिसमें ब्राह्मण, शिव, विष्णु और माँ दुर्गा को गाली दे रही हो। नीचे दिए गए THUMBNAIL देखकर ही आप समझ सकते हैं इस महिला की मानसिकता।

सरोज सरगम की वीडियो के Thumbnail

अब शुरूआत होती है सरोज सरगम की व्यूज कमाने वाली अश्लीलता के साथ। सरोज सरगम अपनी एक वीडियो का टाइटल रखती हैं ‘जीजा जी चाट लो मेला में आकर’। ऐसे टाइटल और कंटेंट में भी सरोज सरगम को काफी सारे व्यूज मिलते हैं। इस महिला के कंटेंट के सामने तो शायद पोर्न भी फेल हो जाए।

दूसरी वीडियो जिसका टाइटल अभद्र और घटिया

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की माँग तेज

सोशल मीडिया पर लोग लगातार सरोज सरगम की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। X (पहले ट्विटर) पर लोग योगी सरकार से इस पर कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सीधे तौर पर पुलिस को टैग करते हुए कहा है कि यह ‘रिपोस्ट’ तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक सरोज को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। लोगों का कहना है कि SC/ST एक्ट के चलते हिंदू ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर बोल भी नहीं पाते, जबकि वे लगातार जहर उगल रही हैं। हिंदू संगठन भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाए हुए हैं और जल्द से जल्द न्याय की माँग कर रहे हैं।

मिर्जापुर की सरोज सरगम कहती है कि वो बिरहा के गीत गाती है, लेकिन जब आप इस महिला के यूट्यूब चैनल ‘सरोज सरगम मिर्जापुर’ पर जाएँगे, तो खुद देखेंगे की यह किस प्रकार का कंटेंट बनाकर पैसा कमा रही है। मौजूदा समय में सरोज सरगम के चैनल पर कुल 62.6K सब्सक्राइबर है। हिंदू देवी-देवताओं को गाली देना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और मौजूदा सरकार को निकम्मी बताना है सरोज सरगम का असली पेशा है। इंतजार बस इसकी गिरफ्तारी और माफी का है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -