Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाज'मुँह में गोमांस ठूँस देता था इरशाद, बंदूक की बट से मार-मार कर पढ़वाता...

‘मुँह में गोमांस ठूँस देता था इरशाद, बंदूक की बट से मार-मार कर पढ़वाता था कलमा’: हिन्दू पीड़िता ने बताई आपबीती, रेप कर के बना लिया था वीडियो

जब उसका टॉर्चर होता था तब इरशाद की पहली बीवी बचाने की बजाए उसे ठोकर मार कर ये कहते हुए चली जाती थी कि तेरे कर्म ही इसी लायक हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में एक ‘लव जिहाद’ पीड़िता ने मीडिया के सामने आ कर अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़िता के मुताबिक, इरशाद अली ने छद्म हिन्दू नाम गुड्डू चौधरी रख कर उससे मुलाकात की थी। पीड़िता ने बताया कि इरशाद उसे साथ साल 2015 से प्रताड़ित कर रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता को इसी दुःख में हार्ट अटैक भी आ चुका है। फ़िलहाल इरशाद 8 सितम्बर, 2022 को गिरफ्तार हो चुका है।

इस घटना की रिपोर्टिंग करने वाली ‘हिंदी खबर’ की पत्रकार आँचल यादव ने हमें बताया कि मामला दिल्ली के कड़कड़ूमा क्षेत्र का है। पीड़िता के हवाले से आँचल ने ये भी बताया कि इरशाद जिस डिग्री पर वकालत करता है, वो फर्जी है और उसका नोटिस भी आया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस नोटिस के जवाब में इरशाद ने अपने कागज़ात कहीं खो जाने का बहाना बनाया है। बताया जा रहा है कि लड़की उसी कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने गई थी, जहाँ उसकी इरशाद से मुलाक़ात हुई थी।

धीरे-धीरे इरशाद ने उसे अपने झाँसे में लिया और 3 बच्चों का अब्बा होने के बाद भी खुद को कुँवारा बताया। पीड़िता ने पत्रकार से बात करते हुए ये भी दावा किया है कि इरशाद उसके अलावा पहले भी 3-4 हिन्दू लड़कियों को इसी तरह से अपना शिकार बना चुका है और उस पर दिल्ली में कहीं और रेप केस भी चल रहा है।

आँचल के अनुसार, पीड़िता ने उसे बताया कि वो इरशाद के झाँसे में आ गई और शादी बाद उसे न सिर्फ उसके मुस्लिम होने बल्कि पहले से शादीशुदा होने का पता चला। लड़की के मुताबिक, जब उसे घर ले जाया गया था तब इरशाद अपनी पहली बीवी और बच्चों को मायके छोड़ आया था। हालाँकि, पीड़िता का आरोप है कि पहली बार इरशाद ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, जिसका डर दिखा कर उसने शादी भी की और लगातार यौन शोषण भी किया।

आँचल यादव ने पीड़िता से बातचीत का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में पीड़िता बता रही है कि इरशाद उस से नमाज़ पढ़वाता था और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनवा कर सबको दिखाता था। लड़की ने आगे बताया है कि उसे इरशाद के घर में गाय और भैंस का मांस जबरन खाने पर मजबूर किया जाता था और इनकार करने पर बुरी तरह से पिटाई कर के जबरन मुँह में गोश्त ठूँस दिया जाता था। लड़की ने ये भी बताया कि उसको बंदूक की बट से मार कर जबरन कलमा पढ़ाया गया और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया।

वीडियो में लड़की ने आगे बताया कि उसे ऐसी प्रताड़ना मिली है जिसके बारे में वो बता भी नहीं सकती। लड़की ने रोते हुए कहा कि उसे जबरन मांस खिलाने की कोशिश के दौरान उलटी आ जाती थी और तब वो मदद के लिए चीखती थी, पर कोई भी उसका साथ नहीं देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि टॉर्चर के दौरान दरवाजा बंद कर दिया जाता था। लड़की ने बताया कि आरोपित इरशाद ने उसका प्राकृतिक और अप्राकृतिक, दोनों तरीके से यौन शोषण किया।

लड़की ने आगे यह भी बताया कि इरशाद पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली बीवी से उसको बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार, जब उसका टॉर्चर होता था तब इरशाद की पहली बीवी बचाने के बजाए उसे ठोकर मार कर ये कहते हुए चली जाती थी कि तेरे कर्म ही इसी लायक हैं। लड़की के मुताबिक, आरोपित इरशाद वकील है और उसका भाई भी वकील है। लड़की का दावा है कि इरशाद के उसका पूरा परिवार न सिर्फ उसके टॉर्चर में बल्कि शादी से पहली रची गई साजिश में भी शामिल रहा है।

पीड़िता की सहायता कर रहीं आस्था माँ ने ऑपइंडिया को बताया कि 8 सितम्बर, 2022 को इरशाद जेल जा चुका है लेकिन लड़की उसके जमानत से छूट कर आने के बाद के हालात को याद कर के डरी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर झारखंड पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा: BJP नेता बाबू लाल मरांडी का आरोप, साझा की...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हेमंत सरकार की पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -