Homeदेश-समाजअब झारखंड के खूँटी में 15 साल की लड़की से रेप, बोले पूर्व CM-...

अब झारखंड के खूँटी में 15 साल की लड़की से रेप, बोले पूर्व CM- इस लव जिहादी बाढ़ से समाप्त हो जाएगा आदिवासियों का अस्तित्व

"15 साल की नाबालिग आदिवासी युवती के लव जिहाद का शिकार होने की घटना से मन विचलित है। पुलिस ने यौन शोषण कर बच्ची को गर्भवती करने के आरोपी को भी नाबालिग बता सुधार गृह भेज दिया है।"

झारखंड (Jharkhand) के खूँटी (Khunti) जिले से जनजातीय समाज (ST) की 15 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के बाद कहा है कि जिस तरह लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं, उससे झारखंड में आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

मामला खूँटी के जरियागढ़ क्षेत्र का है। एसपी अमन कुमार ने बताया है कि पीड़िता 4 महीने की गर्भवती है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले की जाँच जारी है। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित ने छात्रा के साथ चार बार दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार (5 सितंबर 2022) को आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह 9वीं में पढ़ती थी, तब उसे एक लड़के का फोन आया था। नाम-पता पूछने पर उसने फोन काट दिया। कुछ दिनों बाद उस लड़के ने फिर फोन किया और अपना नाम और पता बताया। 9वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद लड़का उससे मिलने स्कूल के पास आया और बाइक पर बैठाकर उसे सुनसान जगह पर स्थित एक घर में ले गया। वहाँ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग लड़की लगातार पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने का चेकअप किया तो वह 4 माह की गर्भवती निकली। इसके बाद जब परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है, “15 साल की नाबालिग आदिवासी युवती के लव जिहाद का शिकार होने की घटना से मन विचलित है। पुलिस ने यौन शोषण कर बच्ची को गर्भवती करने के आरोपी को भी नाबालिग बता सुधार गृह भेज दिया है।” उन्होंने कहा है, “इस तरह लव जिहादी बाढ़ से तो झारखंड में आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। लेकिन तुष्टिकरण के पैरों तले दबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐसी लोमहर्षक घटनाएँ भी सामान्य बात दिखती है।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों दुमका में जनजातीय समाज की 14 साल की लड़की का शव पेड़ से टँगा मिला था। आरोप है कि अरमान अंसारी ने बलात्कार के बाद हत्या कर लड़की का शव पेड़ से लटका दिया ताकि सुसाइड लगे। इस घटना के बारे में सवाल पूछे जाने पर रविवार (4 सितंबर 2022) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, “घटनाएँ तो होती रहती हैं। घटनाएँ कहाँ नहीं होती हैं। घटना तो बोलकर आता नहीं है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -