Homeदेश-समाजदुमका में अब अरमान अंसारी ने 14 साल की नाबालिग को बनाया हवस का...

दुमका में अब अरमान अंसारी ने 14 साल की नाबालिग को बनाया हवस का शिकार: बलात्कार के बाद की हत्या, शव को पेड़ पर लटकाया

बाबूलाल मरांडी ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि लड़की सिर्फ 14 साल की थी और अरमान अंसारी की 'जिहादी' इच्छाओं का शिकार हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह लव जिहाद के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह जिले दुमका में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में अभी एक हिंदू लड़की को जलाकर मारने का मामला शांत नहीं हुआ, कि वहीं एक और एसटी समुदाय की नाबालिग को बलात्कार के बाद मार दिया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर बताया कि अरमान अंसारी ने 14 वर्षीय जनजातीय लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ पर लटका दिया।

बाबूलाल मरांडी ने अपने इस ट्वीट में यह भी पूछा कि झारखंड में और कितनी आदिवासी युवतियाँ ऐसे दरिंदों का शिकार बनेंगी।

बाबूलाल मरांडी ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि लड़की सिर्फ 14 साल की थी और अरमान अंसारी की ‘जिहादी’ इच्छाओं का शिकार हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह लव जिहाद के इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना है, जो उसकी हत्या के पीछे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीएम हेमंत सोरेन ऐसे अपराधों के अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है, दुमका हेमंत सोरेन और उनके परिवार का लंबे समय से गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सोरेन ने ऐसी घटनाएँ होने के बाद जब भी उन्हें लगता है वह धारा 144 लगाकर विरोध प्रदर्शन होने पर रोक लगा देते हैं।

बताया जा रहा है कि इस बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वैसे बता दें कि दुमका में हत्या की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने के अंत में एक किशोरी को उसके घर में सोते समय शाहरुख हुसैन और उसके दोस्त ने जिंदा जला दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश से प्रतिबंधित जिहादी संगठनों द्वारा प्रेरित किए जाने के कारण दुमका ऐसे मामलों का केंद्र बनता जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।

क्या आंतरिक मतभेद को चुनावी हेरफेर का सबूत मानना सही है?

चुनाव आयोग की 14 आपत्तियों, SIR और वोटर डेटा विवाद के बीच जानिए, क्या आंतरिक मतभेद चुनावी हेरफेर का प्रमाण हैं?
- विज्ञापन -