Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की से था प्यार, मौलाना के चक्कर में फाँसी पर झूल गया दीपक:...

मुस्लिम लड़की से था प्यार, मौलाना के चक्कर में फाँसी पर झूल गया दीपक: लिखा- अलविदा… नसीम को याद रखना, पीड़ित पिता ने बताया धर्मांतरण का दबाव

रिपोर्टों के अनुसार दीपक को एक मुस्लिम लड़की से प्यार था। लड़की ने जब दूरी बना ली तो उसका दोस्त नसीम उसे एक मौलाना के पास ले गया। कथित तौर पर उससे कहा गया कि यदि वह धर्म बदल लेता है तो उसकी शादी उस लड़की से करवा दी जाएगी।

झारखंड के रांची में एमबीए छात्र दीपक कुमार ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्टों के अनुसार दीपक को एक मुस्लिम लड़की से प्यार था। उसके दूरी बना लेने के बाद वह एक मौलाना के चक्कर में पड़ गया था। दीपक के पिता ने कहा है कि उनके बेटे पर धर्मांतरण का दबाव डाला जा रहा था। इससे परेशान होकर उसने फाँसी लगा ली। आरोपों के घेरे में दीपक का दोस्त बताया जा रहा नसीम है। आरोप है कि वही उसे मौलाना के पास लेकर गया था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा गाँव का रहने वाला था। वह अपनी बहन के साथ पहाड़ी मंदिर चूना भट्ठा इलाके में किराए के मकान में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार (17 जनवरी 2023) की रात दीपक की बहन को उसकी मौसी का फोन आया। दरअसल, दीपक ने आत्महत्या से कुछ देर पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, “अलविदा दोस्तों… मौलाना, नसीम को याद रखना।” मौसी ने दीपक का स्टेटस देखकर उसकी बहन को फोन किया। बहन जब कमरे में पहुँची तो दीपक पंखे से लटका हुआ था।

बहन का शोर सुनकर आसपास के लोग कमरे में पहुँचे और दीपक को अस्पताल (रिम्स) ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के पिता ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने जानकारी दी है कि दीपक दूसरे मजहब की एक युवती से प्रेम करता था। बेंगलुरु चले जाने के बाद युवती ने दीपक से दूरी बना ली। इससे दीपक आहत था। इसका फायदा नसीम ने उठाया।

आरोप है कि दीपक ने नसीम को अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी थी। इसके बाद नसीम उसे एक मौलाना के पास ले गया। उसने भरोसा दिलाया कि मौलाना दीपक और उसकी प्रेमिका के बीच रिश्ते ठीक कर देगा। नसीम और मौलाना ने इस बीच दीपक से रुपए भी ऐंठे। आरोप है कि युवती से संबंध सुधारने के बदले दीपक ने अपनी बाइक बेचकर दोनों को रुपए दिए। हालाँकि इससे कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपों के मुताबिक इसी बीच दीपक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। उससे कहा गया कि यदि वह धर्म बदल ले तो लड़की से उसकी शादी करवा दी जाएगी।

लड़की से दीपक के संबंध अच्छे नहीं हुए। देर रात को दीपक ने व्हाट्सएप पर स्टेटस बदलकर खुदकुशी कर ली। दीपक के पिता ने धर्म परिवर्तन का दबाव बताते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार (18 जनवरी 2023) को दीपक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामले की जाँच किए जाने की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -