Homeदेश-समाजकंडोम नहीं तो गुप्तांग पर सलमान ने लगा लिया Fevikwik, मर गया: पूर्व मंगेतर...

कंडोम नहीं तो गुप्तांग पर सलमान ने लगा लिया Fevikwik, मर गया: पूर्व मंगेतर व एक अन्य महिला के साथ गया था होटल

परिवार का कहना है कि सलमान मिर्जा के साथ गई महिला ने ही उसके गुप्तांगों पर ग्लू साट दिया था। उसे अपनी पूर्व मंगेतर व एक अन्य महिला के साथ ऑटो से होटल जाते देखा गया था। सलमान व उसकी पूर्व मंगेतर, दोनों ड्रग्स के आदी थे।

गुजरात के अहमदाबाद में एक युवक की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। सलमान मिर्जा नाम का उक्त युवक जुहापुरा का रहने वाला था। ये इलाका सरखेज के पास अहमदाबाद के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। आशंका है कि उसकी मौत का कारण ‘Epoxy Adhesive (ग्लू)’ है। आशंका जताई जा रही है कि सेक्स के दौरान अपने गुप्तांगों की सुरक्षा के लिए उसने कंडोम की जगह Fwvikwik ग्लू का इस्तेमाल कर लिया।

‘देश गुजरात’ की खबर के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जाँच में ऐसा पाया है। सलमान मिर्जा को कुछ दिनों पहले एक ऑटो रिक्शा में बैठ कर एक होटल में जाते देखा गया था। उसके साथ उसकी पूर्व मंगेतर व एक और महिला थी। ये भी पता चला है कि सलमान व उसकी पूर्व मंगेतर ड्रग्स के आदी थे। पुलिस ने पाया है कि दोनों ने शुरुआत में ज़रूर ड्रग्स का सेवन किया होगा, जिसके बाद उन्होंने ये हरकत की।

उनके पास प्रोटेक्शन के लिए कंडोम जैसा कुछ भी नहीं था, ऐसे में पूर्व मंगेतर को प्रेग्नेंसी से बचाने के लिए सलमान मिर्जा ने अपने गुप्तांगों पर Fevikwik का इस्तेमाल किया होगा। परिवार का कहना है कि सलमान मिर्जा के साथ गई महिला ने ही उसके गुप्तांगों पर ग्लू साट दिया था। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा है, जिसके बाद ही अंतिम तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

23 जून, 2021 को सलमान मिर्जा को एम्बर टॉवर में बेहोशी की अवस्था में पाया गया था। इसके बाद उसके दोस्त फिरोज शेख उसे घर लेकर आया। उसे इलाज के लिए SOLA अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -