Homeदेश-समाज32 साल की अनीशा के शरीर और रूप पर शौहर निजामुद्दीन ने मारे ताने,...

32 साल की अनीशा के शरीर और रूप पर शौहर निजामुद्दीन ने मारे ताने, मिट्टी का तेल उड़ेल खुद को लगाई आग

अनीशा के माता-पिता ने उसके शौहर निजामुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने निजामुद्दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

कर्नाटक में एक महिला ने शौहर के तानों से परेशान होकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 32 साल की अनीशा की शारीरिक बनावट और रूप को लेकर शौ​हर निजामुद्दीन ने टिप्पणी की। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खुद को आग लगा ली।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के डीजे हल्ली इलाके में यह वारदात हुई है। मृतक महिला अनीशा अपने शौहर निजामुद्दीन के साथ रहती थी। बीते सोमवार (21 फरवरी 2022) को शौहर ने अनीशा की शरीर की बनावट और रूप को लेकर ताना मार दिया। इसके बाद महिला पहले परेशान हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक अनीशा को इतना गुस्सा आया कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने आग देखी तो उन्होंने काबू करने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। उधर अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुुसार अनीशा के माता-पिता ने उसके शौहर निजामुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने निजामुद्दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि शौहर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम इस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -