Homeदेश-समाज'मूर्तिपूजा का विरोध करने वाले न करें मंदिर परिसर में कारोबार': मेले से हटाई...

‘मूर्तिपूजा का विरोध करने वाले न करें मंदिर परिसर में कारोबार’: मेले से हटाई गईं गैर-हिन्दुओं की दुकानें, VHP ने पोस्टर में कुकर ब्लास्ट की दिलाई थी याद

इस तरह के मैसेज वायरल होने के बाद मेले में दुकानों का टेंडर निकालने वाले गणेश शिनोय ने 2 मुस्लिम दुकानदारों के एडवांस लौटा दिए।

कर्नाटक के दक्षिण-कन्नड़ जिले के पंचलिंगेश्वर मंदिर मेले में मुस्लिमों की दुकानें हटाने का मामला सामना आया है। इसे लेकर मेला शुरू होने से पहले ही विश्व हिंदू परिषद ने बॉयकॉट की मुहिम चलाते हुए पोस्टर जारी किए थे। साथ ही इलाके के व्हाट्एप ग्रुपों पर भी गैर-हिंदू व्यापारियों के दुकान लगाने पर प्रतिबंध जैसे संदेश जमकर वायरल हो रहे थे। इन सब के बीच एक मुस्लिम शख्स ने मेले में अपनी दुकान लगाई थी जिसे खाली करवा लिया गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विट्टल कस्बे में पंचलिंगेश्वर मंदिर मेले का आयोजन किया गया था। इसके पहले ही हिंदू संगठनों खास तौर पर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से पोस्टर जारी कर मुस्लिम दुकानदारों को मेले के दौरान स्टॉल न लगाने के लिए कहा गया था। जारी पोस्टर में हिंदू पर्व त्योहारों और मेलों में मुस्लिमों से दुकान न लगाने की बात कही गई थी। पोस्टर में नवंबर 2022 में हुए कुकर ब्लास्ट का जिक्र करते हुए लिखा गया था कि हमलावरों का निशाना काद्री मंजूनाथ मंदिर था।

इसके अलावा पोस्टर में लिखा गया था कि मूर्ति पूजा का विरोध करने वाले लोग पूजा स्थल के पास मेले के दौरान कारोबार नहीं कर सकते। आगे लिखा था कि सिर्फ हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करने वाले व्यापारियों को ही व्यापार करने की अनुमति होगी। हालाँकि पुलिस ने इन पोस्टरों को हटा लिया था और मंदिर प्रशासन की तरफ से भी पोस्टर पर लिखी बातों को खारिज कर दिया गया था।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मेले से पहले हिंदू संगठनों की तरफ से एक व्हाट्सएप्प मैसेज भी जारी किया गया था, जिसमें मुस्लिमों को मेले में दुकान न लगाने की बात कही जा रही थी। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के मैसेज वायरल होने के बाद मेले में दुकानों का टेंडर निकालने वाले गणेश शिनोय ने 2 मुस्लिम दुकानदारों के एडवांस लौटा दिए। खबरों की मानें तो एक मुस्लिम व्यक्ति ने विट्टल कस्बे लगे पंचलिंगेश्वर मंदिर मेले में अपनी दुकान लगाई थी, जिसे खाली करा लिया गया।

बता दें कि मेले में 1 किलोमीटर के दायरे में दुकान लगाए जाते हैं। हर साल यहाँ हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिमों की भी दुकानें सजती रही हैं। कर्नाटक हिजाब विवाद और देश भर में घटित हो रही घटनाओं को देखते हुए हिंदू संगठनों ने बायकॉट मुहिम चलाई हुई है। जिसके तहत इस तरह की घटनाएँ देखने को मिल रही हैं।

पिछले साल भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे। इसमें मुस्लिम व्यापारियों को कर्नाटक के कई हिस्सों में मंदिरों, त्योहारों और वार्षिक मेलों में स्टॉल लगाने से रोकने की बातें कही गई थी। पोस्टरों में कथित तौर पर लिखा गया था कि गोहत्या में शामिल लोगों को स्थानीय वार्षिक मेलों में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पोस्टरों में मुस्लिम व्यापारियों को यह कहते हुए चेतावनी भी दी गई थी कि जो लोग देश के कानून का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -