Homeदेश-समाजकेरल में 2 हिरोइन के साथ भीड़ ने की छेड़छाड़: मॉल में कर रही...

केरल में 2 हिरोइन के साथ भीड़ ने की छेड़छाड़: मॉल में कर रही थीं फिल्म का प्रोमोशन, वीडियो हुआ वायरल

सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं ये दुआ करती हूँ कि किसी को भी अपनी लाइफ में इस तरह के ट्रॉमा का सामना न करना पड़े।"

मलयालम एक्ट्रेस सानिया अय्यप्पन (Saniya Iyappan) और ग्रेस एंटनी (Grace Antony) ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि केरल के कोझीकोड जिले में स्थित एक मॉल में वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैटरडे नाइट’ के प्रमोशन के लिए पहुँची थीं। यहाँ भीड़ का फायदा उठाकर उनके और साथी एक्ट्रेस ग्रेस एंटनी के साथ बदसलूकी की गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो आज (28 सितंबर 2022) सुबह से वायरल हो रहा है, जिसमें सानिया एक शख्स को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मलयालम फिल्मों की फेमस अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में लिखा है।

सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं और फिल्म की टीम हमारी अपकमिंग फिल्म ‘सैटरडे नाइट’ के प्रमोशन के लिए कालीकट के एक मॉल में पहुँची थी। कालीकट में सभी जगहों पर प्रमोशन इवेंट अच्छे से हुए। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ। इस इवेंट के दौरान मॉल में बहुत भीड़ थी और सिक्योरिटी गार्ड भीड़ को संभाल नहीं पा रहे थे।”

सानिया ने आगे लिखा, “इवेंट के बाद मैं और मेरी सहयोगी वापस जा रहे थे। इसी दौरान एक लड़के ने मेरी सहयोगी से बदसलूकी की। भीड़ की वजह से मेरी साथी उस लड़के को न तो देख पाई और न ही कोई रिएक्शन दे सकी। इसके बाद मेरे साथ भी इसी तरह की हरकत हुई।”

सानिया अंत में लिखती हैं, “मैं यह देखकर शॉक्ड हो गई और मैंने जो रिएक्शन दिया, उसे आप वीडियो में देख सकते हैं। मैं ये दुआ करती हूँ कि किसी को भी अपनी लाइफ में इस तरह के ट्रॉमा का सामना न करना पड़े। उम्मीद है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की इस घटना के बाद इन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।”

छेड़खानी की शिकार दूसरी एक्ट्रेस ग्रेस एंटनी (Grace Antony) ने भी ऐसी ही एक पोस्ट मलयालम में अपने सोशल मीडिया पर लिखी। सानिया अय्यप्पन (Saniya Iyappan) ने ग्रेस की इस पोस्ट को भी शेयर किया है।

वीडियो सामने आने के बाद केरल पुलिस का कहना है कि जाँच शुरू कर दी गई है। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री दोनों के सपोर्ट में आ गई है और दोषियों को सजा देने की माँग कर रही है। फिल्म ‘कुडुक्कू 2025’ के निर्देशक ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -