Homeदेश-समाजकेरल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हिंसा: नशे में धुत लोगों के हमले में...

केरल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हिंसा: नशे में धुत लोगों के हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन आग के हवाले, 3kg ड्रग बरामद

पुलिस ने करीब 150 प्रवासी मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथराव में स्थानीय लोगों के भी कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तकरीबन 300 पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

केरल (Kerala) के एर्नाकुलम में शनिवार (25 दिसंबर 2021) देर रात क्रिसमस के जश्न के दौरान नशे में धुत मणिपुर और नगालैंड के प्रवासी मजदूरों ने बड़े पैमाने पर हिंसा को अंजाम दिया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस को भी नहीं छोड़ा गया। मजदूरों ने इस दौरान पुलिस पर हमला करते हुए उसकी तीन जीपों में भी आग लगा दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

घटना में कुन्नथुनाडु एसएचओ सहित 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना काइटेक्स कंपनी के लेबर कैंप में हुई है। सभी मजदूर किझक्कमबलम में स्थित काइटेस्क कंपनी में काम करते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों के एक समूह के बीच हुई लड़ाई ने विवाद का रूप ले लिया था। उन्होंने स्थानीय लोगों और पास के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कुन्नथुनाडु थाने से पुलिस की एक टीम स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुँची, लेकिन नशे में धुत इन मजदूरों ने पुलिस पर लाठियों से हमला कर दिया और उन पर भी पथराव करने लगे। यही नहीं, पुलिसकर्मी जब जीप को छोड़कर भागने लगे तो मजदूरों ने उनकी 3 जीपों में आग लगा दी।

पुलिस ने करीब 150 प्रवासी मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथराव में स्थानीय लोगों के भी कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलुवा ग्रामीण एसपी कार्तिक के नेतृत्व में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

काइटेक्स ग्रुप के चेयरमैन साबु एम जैकब ने कहा कि वहाँ कुछ ऐसे स्थानीय गैंग हैं, जो इन मजदूरों को ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। घटना पर रेड के दौरान भी ड्रग्स बरामद किए गए हैं। वहीं, आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से लगभग 3 किलोग्राम MDMA ड्रग बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी कार्तिक ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स और शराब पीने के बाद मजदूर भिड़ गए। पुलिस की टीम पहुँचने पर उन्होंने उन पर भी पथराव कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घायल पुलिसकर्मियों की हालत भी ठीक है। मामले की जाँच के लिए टीमों का गठन किया गया है।

kerala-ernakulams-migrant-labourers-attack-policemen-set-jeep-on-fire

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -