Homeदेश-समाजलेस्बियन आदिला नसरीन और फातिमा नूरा के प्यार को खतरा: बिस्तर पर साथ सोने...

लेस्बियन आदिला नसरीन और फातिमा नूरा के प्यार को खतरा: बिस्तर पर साथ सोने नहीं दे रहे थे परिवार, अब किया किडनैप

"आदिला और फातिमा नूरा को घर ले जाने के बाद आदिला के परिजनों ने दोनों को बुरी तरह से ब्लैकमेल किया। दोनों को एक बिस्तर पर सोने नहीं दिया जाता था। दोनों को रिश्ता खत्म करने का भी दबाव दिया जाने लगा।"

केरल में आदिला नसरीन नाम की एक लड़की ने अपनी लेस्बियन पार्टनर (Kerala lesbian couple) की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है। आदिला नसरीन (Adhila Nassrin) ने वीडियो में अपनी लेस्बियन पार्टनर फातिमा नूरा (Fathima Noora) को उसके घर वालों द्वारा जबरन बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस अपील में लोगों से अपनी मदद और पुलिस से भी सहयोग की माँग की गई है। यह वीडियो गार्गी एच की फेसबुक प्रोफ़ाइल से 28 मई 2022 (शनिवार) को जारी हुआ है।

वीडियो में बताया गया, “समलैंगिक रिश्तों में रहने वाली फातिमा और आदिला घर से भाग गए थे। बाद में दोनों ने वनजा कलेक्टिव (Vanaja Collective) नाम के संस्थान से सहायता माँगी। संस्थान ने दोनों के परिवार से बात की। इसके बाद संस्थान के बाहर कई लोग जमा हो गए। उन्होंने कहा कि अगर नूरा मर भी जाए तो भी उसको आदिला के साथ इस रिश्ते की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बाद हमने पुलिस को फोन किया। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही हंगामा शुरू कर दिया।”

वीडियो में आगे बताया गया, “कुछ समय बाद आदिला की माँ और रिश्तेदार सामने आए। उन्होंने लिखित रूप में दिया कि वो फातिमा नूरा का पूरा ध्यान रखेंगे और उसे अपनी बेटी की तरह मानेंगे। इसके बाद आदिला के परिवार वाले दोनों को साथ ले गए। बाद में आदिला के वॉइस मैसेज से जानकारी हुई कि अगर उस दिन दोनों को सौंपा नहीं गया होता तो वनजा कलेक्टिव संस्थान को ध्वस्त करने का प्लान बना लिया गया था। इस प्लान को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए का भी इंतजाम कर लिया गया था। इस प्लान को बनाने में आदिला के परिजन और उसके कुछ दोस्त शामिल थे।”

एक अन्य वीडियो में आगे कहा गया, “आदिला और फातिमा नूरा को घर ले जाने के बाद आदिला के परिजनों ने दोनों को बुरी तरह से ब्लैकमेल किया है। दोनों को एक बिस्तर पर सोने नहीं दिया जाता था। दोनों को रिश्ता खत्म करने का भी दबाव दिया जाने लगा। 23 मई को फातिमा नूरा की माँ उसे अपने साथ ले कर चली गई तब इसकी शिकायत थमारसेरी पुलिस थाने में की गई। पुलिस ने नूरा और आदिला से पूछताछ की और उनको बालिग बता कर एक साथ रहने की अनुमति दे दी।”

वीडियो के मुताबिक, “जब फातिमा नूरा की माँ को कोई और रास्ता नहीं दिखाई दिया तब वो अपने परिचितों के साथ आदिल के घर गई। वहाँ दोनों की पिटाई की गई और नूरा का अपहरण कर लिया गया। इसकी शिकायत बिनानीपुरम थाने में की गई। जब पुलिस आदिला के घर पहुँची तो वहाँ आदिला अकेली थी। पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। बाद में उसकी ही माँग पर उसे एक अस्थाई घर में शिफ्ट कर दिया गया। आदिला ने पुलिस से अपनी और फातिमा की सुरक्षा भी माँगी।”

एक अन्य वीडियो में दोनों लड़कियों के परिजन उन्हें बिठा कर डाँटते दिखाई दे रहे हैं।

वनजा कलेक्टिव संस्थान की गार्गी के मुताबिक, “जब हम पुलिस से फातिमा नूरा की सुरक्षा और उनके परिजनों पर कार्रवाई की माँग करते हैं तब वो कहते हैं कि माता-पिता द्वारा बच्चों की पिटाई पर हम क्या एक्शन लें ?

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ऑडियो क्लिप में आदिला ने अपना और अपनी पार्टनर नूरा का प्यार 12वीं क्लास से बताया है। दोनों की मुलाकात सऊदी अरब में होने का दावा किया गया है। आदिला के मुताबिक, “हमने भारत आने पर अपने परिवार वालों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद भी हमने अपने-अपने रिश्ते को बनाए रखा। हम दोनों ने डिग्री हासिल करके चेन्नई में नौकरी करनी शुरू कर दी। मैं अलुवा बिनानीपुरम की रहने वाली हूँ जबकि मेरी पार्टनर फातिमा नूरा केरल के कोझिकोड की। केरल पुलिस ने हमारी शिकायत लेने से भी इंकार कर दिया है।”

ऑपइंडिया ने वनजा कलेक्टिव की गार्गी एच से बात की। उन्होंने इस पूरे विवाद की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस कह रही है कि अपहरण घर वालों ने किया तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि दोनों पीड़िताओं को न्याय मिले। 24 मई से अपहृत फातिमा नूरा का कुछ भी पता नहीं है। हमारे ऑफिस पर लगभग 20-25 लोगों ने तोड़फोड़ की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने आकर मामले को सुलझा दिया था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गया में मोमोज खिलाकर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला रेहान गिरफ्तार, दिल्ली तक पहुँची पुलिस: ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़ें पूरी ट्रेन...

बिहार के गया में मोमोज खिलाकर युवतियों और नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाने वाले मोहम्मद रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

‘इस अव्यवस्था के जिम्मेदार गोपाल राव हैं’: राम मंदिर चंदा चोरी केस में निर्मोही अखाड़े के निशाने पर ‘बिना पद वाले सबसे पॉवरफुल’ शख्स,...

गोपाल राव ने अपने एक रिश्तेदार को भी मंदिर के कार्यों से जोड़ रखा था, जो कथित तौर पर गोपाल राव की ID का इस्तेमाल कर VVIP बुकिंग करता था।
- विज्ञापन -