Homeदेश-समाजबाथरूम में महिलाओं का वीडियो बना रहा था कॉन्ग्रेस का युवा नेता आशिक बदरुद्दीन,...

बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बना रहा था कॉन्ग्रेस का युवा नेता आशिक बदरुद्दीन, पुलिस ने किया गिरफ्तार: केरल की घटना

थेनमाला में टॉयलेट संचालक के रूप में काम करने कॉन्ग्रेस के स्थाने युवा नेता आशिक बदरुद्दीन के खिलाफ महिलाओं ने वीडियो बनाने के प्रयास करने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

केरल के कोल्लम में आशिक बदरुद्दीन नाम के एक स्थानीय कॉन्ग्रेस युवा नेता को बाथरूम में कैमरा रख महिलाओं के वीडियो बनाने करने आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थेनमाला में टॉयलेट संचालक के रूप में काम करने कॉन्ग्रेस के स्थाने युवा नेता आशिक बदरुद्दीन के खिलाफ महिलाओं ने वीडियो बनाने के प्रयास करने की शिकायत की थी। इसके बाद उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ आशिक बदरुद्दीन पुनालुर ब्लॉक में यूथ कॉन्ग्रेस का महासचिव है। महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने बदरुद्दीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। साथ ही पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशिक (30) थेनमाला डैम में टॉयलेट ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। उसने कथित तौर पर महिलाओं के शौचालय के अंदर एक कैमरा लगा दिया था। 21 मई को तिरुवनंतपुरम से घूमने आई कुछ लड़कियों की नजर कैमरे पर पड़ी और उन्होंने आशिक बदरुद्दीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आशिक को अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -