Thursday, May 8, 2025
Homeदेश-समाज'मुस्लिम गैंग' के मर्द करते थे रेप, औरतें करती थी हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश:...

‘मुस्लिम गैंग’ के मर्द करते थे रेप, औरतें करती थी हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश: भोपाल कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने कूटा, पुलिस ने उठक-बैठक करवाई

पुलिस अब इस मामले में इन मुस्लिम गैंग के लड़कों की जिन मुस्लिम लड़कियों से दोस्ती थी, उनकी जाँच कर रही है। पुलिस को 2 ऐसी लड़कियों के विषय में पता चला है। यह लडकियाँ इन मुस्लिम लड़कों के लिए एजेंट की तरह काम कर रही थीं और हिन्दू लड़कियों की दोस्ती इनसे करवाती थीं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में हिन्दू लड़कियों को फंसा कर उनका रेप करने वाले ‘मुस्लिम गैंग’ की कोर्ट के भीतर वकीलों ने पिटाई कर दी। मुस्लिम गैंग में शामिल लड़कों को कोर्ट में पेशी के दौरान भगवा गमछा डाल कर लाया गया था। इस पर वकील भड़के। उनकी पेशी से पहले पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला। यह मुस्लिम गैंग बड़ी संख्या में हिन्दू लड़कियों को निशाना बना चुका है। मामले की जाँच में सामने आया है कि इस गैंग की मदद मुस्लिम 2 लड़कियाँ किया करती थीं।

भोपाल कोर्ट में हुई पिटाई

सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को शाम को मुस्लिम गैंग के फरहान खान, अली खान और साहिल खान को कोर्ट में पेश किया। इन आरोपितों के मामले की सुनवाई 6 बजे तक हुई। इसके बाद पुलिस इन्हें वापस ले जाने लगी। इस दौरान इनके शरीर पर भगवा गमछा देख कर कोर्ट परिसर में मौजूद वकील भड़क गए।

वकीलों ने इसके बाद नारेबाजी चालू कर दी। फरहान और अली के निकलने पर वकीलों ने पिटाई चालू कर दी। खींचतान के बीच पुलिस किसी तरह उन्हें बचा कर वापस ले गई। वकील इस दौरान काफी गुस्से में थे। कोर्ट ने 2 आरोपितों को रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने तीनों आरोपितों का जुलूस निकलवाया।

पुलिस ने उन्हें कोर्ट लाते वक्त रास्ते भर चलवाया और उनसे सड़क पर उठक बैठक लगवाई। वहीं भोपाल में हिन्दू संगठनों ने भी तीनों को अस्पताल में मेडिकल के दौरान पीटने का प्रयास किया। इससे वह बच गए। इसके चलते पुलिस को दो बार मेडिकल के लिए जाना पड़ा। यह भी पता चला है कि अली ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया जिससे उसका पैर टूट गया।

मुस्लिम लड़कियों पर पुलिस की जाँच

पुलिस अब इस मामले में इन मुस्लिम गैंग के लड़कों की जिन मुस्लिम लड़कियों से दोस्ती थी, उनकी जाँच कर रही है। पुलिस को 2 ऐसी लड़कियों के विषय में पता चला है। यह लडकियाँ इन मुस्लिम लड़कों के लिए एजेंट की तरह काम कर रही थीं और हिन्दू लड़कियों की दोस्ती इनसे करवाती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इनमें से एक लड़की कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती है और यहाँ आने वाले हिन्दू लड़कियों को साहिल की डांस क्लास जाने को कहती थी। उसका निशाना गरीब हिन्दू लडकियाँ होती थीं, उनको वह साहिल से सेक्स करने कहती थी ताकि फीस ना पड़े।

यह भी सामने आया है कि मुस्लिम लड़कियाँ हिन्दू पीड़िताओं को बुर्का पहनने को, रोजा रखने को मजबूर करती थी और निकाह व धर्मांतरण का दबाव बनाती थी। पुलिस इनके बारे में जाँच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ब्यावर जैसा है मामला

भोपाल का यह मामला भी ब्यावर जैसा है, जहाँ मुस्लिम गैंग ने हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया था। इस मामले में 18 अप्रैल, 2025 को FIR दर्ज की गई थी। इसमें पता चला था कि फरहान खान ने अपने कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा को फँसाया था। इस मामले म अब तक 5 FIR हो चुकी हैं, जिनमें 12 लोग आरोपित हैं।

इसके बाद उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाए और वीडियो में सब रिकॉर्ड करके उसे धमकाने लगा। आगे चलकर फरहान ने ही पीड़िता पर दबाव बनाया कि वो साहिल और अली से अपनी सहेलियों की दोस्ती करवाए।

जब डरकर पीड़िता ने ऐसा किया तो साहिल और अली ने बाकी दो लड़कियों को अलग-अलग जगह मिलने बुलाया और पहली मुलाकात में ही उनके साथ संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना ली। इसके बाद तीनों आरोपित पीड़िताओं पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहे थे और बार-बार निकाह करने को कह रहे थे।

इसके अलावा आरोपित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से आए दिन पैसे भी माँगते थे। इस केस में फैजान, मोहम्मद अली, अबरार खान, हामिद, अरशद और सिराज समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एक पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन पोर्न दिखवाया जाता था। बात न मानने पर कार में पीटा जाता था। 

गले पर छुरी रखकर धमकी दी जाती थी। धर्म बदलकर शादी करने के लिए दबाव डाला जाता था। पीड़िताओं ने यह भी बताया था कि उनका रेप गाँजा पिलाकर किया जाता था। इस मामले में पुलिस अब बंगाल और बिहार समेत मध्य प्रदेश के हिस्सों में छापे मार रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस ‘द आयरिश टाइम्स’ ने चलाया पाकिस्तान का प्रोपेगंडा, उसी में लेख लिख कर भारतीय राजदूत ने लगाई लताड़: ऑपइंडिया को बताया – ये...

भारतीय राजदूत ने 'द आयरिश टाइम्स' पर भारत विरोधी दुष्प्रचार का लगाया आरोप, कहा - अखबार की रिपोर्टिंग पक्षपाती और नकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरित।

CJI ने राष्ट्रपति और PM को भेजी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जाँच रिपोर्ट, कैश मिलने की पुष्टि फिर भी इस्तीफा देने से किया...

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने आंतरिक जाँच समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेज दी है। नहीं दे रहे इस्तीफा।
- विज्ञापन -