Homeदेश-समाजअजमेर, ब्यावर के बाद अब भोपाल… 'मुस्लिम गैंग' ने हिंदू छात्राओं को फँसाकर किया...

अजमेर, ब्यावर के बाद अब भोपाल… ‘मुस्लिम गैंग’ ने हिंदू छात्राओं को फँसाकर किया रेप, वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे: इस्लाम कबूलने का बना रहे थे दबाव

सबसे पहले फरहान खान ने अपने कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा को फँसाया। इसके बाद उसने पीड़ित के साथ संबंध बनाए और वीडियो में सब रिकॉर्ड करके उसे धमकाने लगा। आगे चलकर फरहान ने ही पीड़िता पर दबाव बनाया कि वो साहिल और अली से अपनी सहेलियों की दोस्ती करवाए। इस तरह साहिल और अली ने भी दो लड़कियों से मिल उनका रेप किया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंदू लड़कियों के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपित लड़कों ने उन्हें अपना झूठा नाम बताकर प्रेम के जाल में फँसाया और फिर उनकी अश्लील वीडियोज बनाकर उन्हें पैसों और धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल करने लगे।

आरोपितों की पहचान फरहान खान, साहिल खान और अली खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था, लेकिन मीडिया में ये लगभग एक हफ्ते बाद आया है। शिकायत में बताया गया है कि तीनों आरोपित उसी कॉलेज के MBA छात्र हैं जिससे पीड़िताएँ ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले फरहान खान ने अपने कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा को फँसाया था। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाए और वीडियो में सब रिकॉर्ड करके उसे धमकाने लगा। आगे चलकर फरहान ने ही पीड़िता पर दबाव बनाया कि वो साहिल और अली से अपनी सहेलियों की दोस्ती करवाए।

जब डरकर पीड़िता ने ऐसा किया तो साहिल और अली ने बाकी दो लड़कियों को अलग-अलग जगह मिलने बुलाया और पहली मुलाकात में ही उनके साथ संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना ली। इसके बाद तीनों आरोपित पीड़िताओं पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहे थे और बार-बार निकाह करने को कह रहे थे।

इसके अलावा आरोपित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से आए दिन पैसे भी माँगते थे। जब ये डिमांड और ब्लैकमेलिंग ज्यादा बढ़ने लगी, तब एक पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देने का निर्णय लिया। वह बागसेवनिया थाने पहुँची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो अन्य सहेलियाँ भी इसी तरह से शिकार बनाई गई हैं।

पुलिस ने जाँच शुरू करने के दौरान उन दोनों लड़कियों की भी काउंसलिंग कराई और बाद में पूछताछ में दोनों पीड़िताओं ने बताया कि अली खान ने अशोका गार्डन के एक होटल में युवती के साथ संबंध बनाए थे और साहिल खान ने जहाँगीराबाद के एक कमरे में।

पुलिस ने पुलिस ने आगे की जाँच के लिए केस को अशोक गार्डन और जहाँगीराबाद थाने भेजा, जिसके बाद पुलिस ने फरहान खान और साहिल खान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है जबकि अली खान की तलाश जारी है। इस केस के खुलने के बाद पुलिस को संदेह है कि जाँच में और खुलासे हो सकते हैं। तीन आरोपितों और तीन पीड़िताओं के अलावा केस में और भी पीड़िताओं का पता चल सकता है।

अभी तक की जाँच में पुलिस को फरहान के मोबाइल से कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित मध्य प्रदेश से नहीं हैं। इनमें दो बंगाल के हैं। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जाँच कर रही है। इस केस को रेप, पॉक्सो एक्ट समेत धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही निष्पक्ष जाँच के लिए SIT भी गठित की गई है।

बता दें कि कुछ समय पहले ऐसा ही पैटर्न अजमेर और ब्यावार से देखने को मिला था। उस समय भी मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू लड़कियों को इसी तरह निशाना बनाया गया था। आरोपित, स्कूल जाती पीड़िताओं को झाँसे में लेते थे, उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे और फिर वीडियो वायरल करके उन्हें और प्रताड़ित करते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘इनोवेट इन इंडिया’ का ग्लोबल विस्तार: जानिए फ्रांस में ‘Bharat Innovates 2026’ के आयोजन के पीछे क्या है मोदी सरकार का प्लान

'भारत इनोवेट्स 2026' के लिए फ्रांस को इसलिए चुना गया क्योंकि यह यूरोपीय इनोवेशन, अनुसंधान और निवेश नेटवर्क से जुड़ा प्रमुख केंद्र है।

‘गले लगाएँगे, ₹50 लाख देंगे… बस पुजारी को जेल भिजवाओ’: कर्नाटक में धर्मस्थल को बदनाम करने के पीछे था वामपंथी प्रकाश राज का भी...

धर्मस्थल मामले में प्रकाश राज का नाम सामने आने से विवाद गहरा गया। शिकायतकर्ता के नए बयान ने जाँच को नया मोड़ दिया।
- विज्ञापन -