Homeराजनीतिमहुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जाँच के आदेश: निशिकांत दुबे का दावा, TMC सांसद...

महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जाँच के आदेश: निशिकांत दुबे का दावा, TMC सांसद बोलीं- आकर मेरी जूतियाँ गिन ले

कैश और महंगे उपहार लेकर संसद में सवाल पूछने को लेकर तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल ने सीबीआई जाँच की आदेश दिए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ ने कहा कि वह सीबीआई का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई आए और उनकी जूतियाँ गिने।

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जाँच के आदेश दिए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक संस्था लोकपाल ने बुधवार (8 नवंबर 2023) को जाँच के आदेश दिए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ ने कहा कि वह सीबीआई का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई आए और उनकी जूतियाँ गिने।

इसके पहले महुआ पर पैसे लेकर संसद में पूछने के मामले में महुआ के खिलाफ शिकायत करने वाले सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखा था। अपने पोस्ट में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोकपाल ने महुआ मोइत्रा द्वारा कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर उनके खिलाफ सीबीआई जाँच का आदेश दिया है।

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI Enquiry का आदेश दिया।” अपने खिलाफ सीबीआई जाँच की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा, “तो फिर सीबीआई का स्वागत है। वो आए और मेरे जूते गिने।”

दरअसल, महुआ पर उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को लाभान्वित करने और अडानी समूह के खिलाफ संसद में पैसे और उपहार लेकर सवाल पूछने के आरोप हैं। ये सवाल खुद हीरानंदानी भी लिखते थी। इसके बदले हीरानंदानी महुआ को कैश और महंगे गिफ्ट देते थे। इसको लेकर महुआ के पूर्व पार्टनर जय अनंत देहाद्राई ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने महुआ के खिलाफ दायर की गई शिकायत में बताया है कि संसद में सवाल पूछने की एवज में महुआ मोइत्रा को तोहफे में क्या-क्या मिला। सबसे पहली चीज जिसका जिक्र है वो हैं iPhone, एप्पल कंपनी के महँगे फोन। हाल ही में फेसबुक पर अपलोड की गई महुआ मोइत्रा की एक तस्वीर में उन्हें iPhone 14 Pro मॉडल का फोन रखे हुए देखा जा सकता है।

हमने जब अमेजन पर चेक किया तो पाया कि इस फोन की कीमत 1,39,990 रुपए है। इस सूची में जिस दूसरी चीज का नाम है, वो है Hermes कंपनी के स्कार्फ। इसकी अमेरिकी वेबसाइट पर एक स्कार्फ की कीमत 510 डॉलर (42,459 रुपए) दिखा रहा है। हालाँकि, Luxepolis वेबसाइट पर इसे 30-38 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। हालाँकि, अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि ऐसे कितने स्कार्फ महुआ मोइत्रा को दिए गए थे।

तीसरी चीज जिसका इसमें जिक्र किया गया है वो है – Louis Vuitton कंपनी के स्कार्फ। इनके दाम 50,000 रुपए से लेकर 4.95 लाख रुपए तक होते हैं। भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं, Salvatore Ferragamo के 35 जोड़े जूते भी महुआ मोइत्रा को मिले। Fashiola जैसी वेबसाइट पर इसके दाम देखे जा सकते हैं। इन्हें 70,000 रुपए से लेकर 1.10 लाख रुपए तक में खरीदा जा सकता है।

अगर हम एक जूते का दाम 80,000 रुपए भी ले लें तो आरोपों के हिसाब से कम महुआ मोइत्रा को 28 लाख रुपए के जूते मिले होंगे। इस लिस्ट में अगली जो चीज है वो है शराब। फ्रांस और इटली से वाइन मँगाई गई थी। 5000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए प्रति बोतल तक की ये दारू मिलती है। इतना ही नहीं, प्रीमियम कंपनी Gucci का बैग भी उन्हें दिया गया, ऐसा दावा है। ऐसा एक बैग 2 लाख रुपए तक में मिलता है। एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई ने बताया कि महुआ मोइत्रा को मगरमच्छ के चमड़े से बना बैग भी मिला।

ये Berluti कंपनी का आता है और इसके दाम 12 लाख रुपए तक होते हैं। महुआ मोइत्रा को अक्सर संसद में महँगे सामान के साथ देखा जाता है। उन्हें Louis Vuitton का एक 1.60 लाख रुपए का बैग रखे हुए भी कैमरे में कैद किया गया था। संसद की एक बहस के दौरान उन्हें ये बैग रखे हुए देखा गया था। अनंत का कहना है कि उन्होंने महुआ को अपने घर पर 20,000 पाउंड (20.27 लाख रुपए ) गिनते हुए देखा था। बताया गया था कि कैश वो अक्सर भारतीय रुपए और पाउंड में लेती थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -