Homeदेश-समाजराजस्थान में लव जिहाद: फतेह मोहम्मद ने पहचान छिपाकर हिंदू नाबालिग लड़की से की...

राजस्थान में लव जिहाद: फतेह मोहम्मद ने पहचान छिपाकर हिंदू नाबालिग लड़की से की दोस्ती, फिर अकेला देख घर में घुस कर किया रेप

लव जिहाद के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में लंबे समय से इसके खिलाफ कानून बनाने की माँग हो रही है। हालाँकि, कॉन्ग्रेस इसका विरोधी रही है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल लव जिहाद पर भाजपा सरकारों द्वारा बनाए गए कानून का भी विरोध किया था।

राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहाँ 20 साल के फतेह मोहम्मद ने अपने जाल में फँसाकर एक नाबालिग हिंदू युवती का रेप कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अपनी पहचान छिपाते हुए गलत नाम बताकर पीड़िता को जाल में फँसाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सवाई माधोपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वहीं, आरोपित अंसारी मोहल्ला का रहने वाला है। 20 साल के फतेह मोहम्मद ने युवती को गलत नाम बताकर उसे फँसाया और दोस्ती कर ली। जब आरोपित को लगा कि पीड़िता उसके जाल में फँस गई है तो उसने 7 मार्च 2022 को नाबालिग के घर गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने 8 मार्च को महिला थाने जाकर केस दर्ज कराया। बाद में पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 26 घंटे में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सवाई माधोपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील विश्नोई ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने कॉल कर उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फँसाया था। इसके बाद कई दिनों तक दोनों में बातचीत होती रही। बाद में उसे अकेला देखकर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि लव जिहाद के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में लंबे समय से इसके खिलाफ कानून बनाने की माँग हो रही है। हालाँकि, कॉन्ग्रेस इसका विरोधी रही है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल लव जिहाद पर भाजपा सरकारों द्वारा बनाए गए कानून का भी विरोध किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या होता है एम्बर, 6.5 करोड़ साल के टाइमलाइन शिफ्ट का क्या मतलब है: समझिए चीन में मिला ‘जीवाश्म कैप्सूल’ क्यों है इतना खास

चीन में 65 मिलियन साल पुराना टाइमलाइन कैप्सूल यानी एम्बर मिला है, जिसने अब तक मिले एम्बर की धारणा को बदल दिया है। यह चट्टानों के बीच मिला है।

‘फ्लाइट का इंजन हवा में बंद…’ केजरीवाल जिस डर को बेच चमका रहे राजनीति, समझिए उस SAF का पूरा विज्ञान; कितनी खतरनाक है E50...

अरविंद केजरीवाल ने ATF में एथेनॉल और भविष्य में E50 पेट्रोल को लेकर सवाल उठाए हैं। जानिए SAF क्या है और उनके दावों में कितना दम है।
- विज्ञापन -