Homeदेश-समाजदवा लेने जा रही थी दलित महिला, अनवर ने साथियों संग मिल किया गैंगरेप,...

दवा लेने जा रही थी दलित महिला, अनवर ने साथियों संग मिल किया गैंगरेप, फिर बेरहमी से पीटा: लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 30 वर्षीय अनवर सहित कुल 7 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (डी) और 506 के साथ SC/ST एक्ट के सेक्शन 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में कुल 7 आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। शिकायत में मोबाइल छीन लेने और बेरहमी से पिटाई किए जाने का भी आरोप है। मुख्य आरोपित का नाम अनवर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 6 आरोपित फरार है जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना मंगलवार (25 जून 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला लखनऊ के थानाक्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी का है। यहाँ 3 बच्चों की माँ ने मंगलवार को अपने साथ गैंगरेप का आरोप लगाकर कुल 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में 30 वर्षीया पीड़िता ने बताया है कि वह बेहद गरीब परिवार की है। उसका पति ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है।

दावा है कि मंगलवार (25 जून 2024) को वह दवा लेने सुशांत गोल्फ सिटी के सरकारी अस्पताल में जा रही थी। खुर्दही बाजार के पास पहले से मौजूद 7 लोगों ने पीड़िता को पकड़ लिया। इन सभी में पीड़िता ने अनवर को मुख्य आरोपित बताया है। सभी आरोपित महिला को पास की बाग़ में उठा ले गए। यहाँ इन्होने बारी-बारी महिला से गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने आरोपितों की हरकतों का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। महिला का मोबाइल भी आरोपितों ने छीन लिया। जैसे-तैसे पीड़िता ने पुलिस स्टेशन पहुँच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस टीम ने फ़ौरन ही मामले का संज्ञान लिया और घटनास्थल की तरफ रवाना हुई। सभी आरोपित तब तक फरार हो चुके थे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 30 वर्षीय अनवर सहित कुल 7 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (डी) और 506 के साथ SC/ST एक्ट के सेक्शन 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों का गठन कर के आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई। आखिरकार 26 जून (बुधवार) को मुख्य आरोपित अनवर को लखनऊ के ही सुल्तानपुर रोड से तब दबोच लिया गया जब वो कहीं भागने की फिराक में था। आरोपित का रिमांड लेने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -