Monday, June 9, 2025
Homeदेश-समाजMP के सरकारी स्कूल का मास्टर शमीम खान, YouTube पर 'बिंदी-साड़ी वाली' से इश्क:...

MP के सरकारी स्कूल का मास्टर शमीम खान, YouTube पर ‘बिंदी-साड़ी वाली’ से इश्क: असल जिंदगी में नाबालिग हिंदू लड़की को बनाना चाहता था मुस्लिम

"मिलिए इस म्यूजिकल वीडियो के 'हीरो' शमीम खान से। उसे मध्य प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार किया है। शमीम का लड़की की माँ से अफेयर चल रहा है। उसके ट्विटर अकाउंट पर लड़की की माँ के साथ बनाया गया एक अश्लील वीडियो है।"

मध्य प्रदेश में नाबालिग हिंदू लड़की के यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में शमीम खान गिरफ्तार किया गया है। वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। यूट्यूब पर ‘SKB Films Production’ नाम से चैनल चलाता है। इस पर मौजूद ज्यादातर वीडियो में वह खुद ‘हीरो’ बनकर ‘बिंदी-साड़ी वाली महिलाओं’ से इश्क लड़ाता नजर आता है।

शमीम खान की गिरफ्तारी 17 साल की एक हिंदू लड़की की शिकायत पर हुई है। इस लड़की की माँ शमीम खान के घर में खाना बनाने का काम करती थी। यह बात सामने आई है कि लड़की की माँ को प्रेमजाल में फँसाकर शमीम उसका धर्म परिवर्तन करवा चुका है। इस महिला के साथ उसने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो भी पोस्ट कर रखे हैं।

स्वराज्य की पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा स्वाति ने ट्वीट कर कहा है, “मिलिए इस म्यूजिकल वीडियो के ‘हीरो’ शमीम खान से। उसे मध्य प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार किया है। शमीम का लड़की की माँ से अफेयर चल रहा है। उसके ट्विटर अकाउंट पर लड़की की माँ के साथ बनाया गया एक अश्लील वीडियो है।”

नाबालिग हिंदू लड़की ने सागर जिले के बीना पुलिस थाने में 11 नवंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि 4 नवंबर को शमीम उसके घर में घुस गया। उस समय वह अकेली थी। उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर बदतमीजी की। लड़की के चिल्लाने के बाद शमीम भाग गया।

पीड़ित लड़की के अनुसार शमीम पहले से ही उस पर बुरी नजर रख रहा था। उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता के अनुसार बीते साल उसके माँ-बाप में झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी माँ उसे लेकर भोपाल चली गई। इस दौरान शमीम भी था। उस समय भी उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। फिलहाल लड़की अपने भाई और पिता के साथ रहती है।

स्वराज्य ने बीना पुलिस के हवाले से बताया है कि शमीम को 11 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने से पुलिस ने इनकार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अजरबैजान में टूरिज्म को बढ़ावा देने में जुटा विश्व मलयाली परिषद, ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान का कर रहा था समर्थन: इससे पहले CUBAA...

दुनियाभर के मलयाली प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन, वर्ल्ड मलयाली काउंसिल ने भारत विरोधी अजरबैजान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

नीले गमछे वाले सांसद जी पर FIR जल्द: स्विट्जरलैंड में रह रहीं वाल्मीकि समाज की PhD स्कॉलर ने ऑपइंडिया को बताया – मिल रही...

रोहिणी का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने सोचा कि इस मामले को अधिक तूल न दिया जाए क्योंकि उनके मन में दलित एकता की बात थी, लेकिन फिर बोलने के अलावा कोई और चारा न रहा।
- विज्ञापन -