Homeदेश-समाजमनीष कश्यप से NSA हटा, तमिलनाडु के मदुरै कोर्ट ने जमानत भी दी: फिलहाल...

मनीष कश्यप से NSA हटा, तमिलनाडु के मदुरै कोर्ट ने जमानत भी दी: फिलहाल बिहार की जेल में बंद हैं यूट्यूबर

यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरै कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धाराएँ भी हटा दी हैं। हालाँकि, कश्यप को अभी जेल में ही रहना होगा। उन पर कई मामले दर्ज हैं। जब तक सभी मामलों में जमानत नहीं मिल जाती, तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा।

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की मदुरै कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धाराएँ भी हटा दी हैं। हालाँकि, कश्यप को अभी जेल में ही रहना होगा। उन पर कई मामले दर्ज हैं। तमिलनाडु और बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ अपने यूट्यूब चैनल पर गलत तथ्य दिखाकर लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्यप के खिलाफ जिन-जिन धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे, उनमें IPC की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने का अपराध), धारा 295ए (विशेष रूप से किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) और धारा 505 (2) (जनता में भय या उपद्रव फैलाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) शामिल हैं।

दरअसल, NSA हटाने को लेकर मनीष के भाई त्रिभुवन तिवारी ने मदुरै कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को इस मामले में सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के गृह सचिव से जवाब माँगा था। आखिरकार कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। दरअसल, कश्यप पर तमिलनाडु में 13 और बिहार में 4 मामले दर्ज हैं।

बता दें कि मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। इस दौरान उनके घर की कुर्की-जब्ती भी की गई थी। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने 18 मार्च 2023 को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। फिलहाल कश्यप बिहार की जेल में बंद हैं।

दरअसल, मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित फर्जी वीडियो शेयर किया था। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज किया था। मनीष कश्यप के खिलाफ पटना आर्थिक अपराध इकाई ने 4 केस दर्ज किए हैं। इसमें 3 बिहारी मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई के फर्जी वीडियो मामले में है।

वहीं, तमिलनाडु पुलिस ने कुल 13 केस दर्ज किए हैं। इनमें 6 मामले में मनीष कश्यप नामजद आरोपी हैं। इसको लेकर तमिलनाडु पुलिस ने 6 अप्रैल 2023 को यूट्यूबर कश्यप पर NSA लगाया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था और लोगों ने इसे राजनीतिक दमन बताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -