Homeदेश-समाजमुंबई हवाईअड्डे पर तैनात CISF के 11 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, 142 क्वारन्टाइन में

मुंबई हवाईअड्डे पर तैनात CISF के 11 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, 142 क्वारन्टाइन में

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके खिलाफ लड़ाई में फ्रंट पर खड़े डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की गई 50 लाख की राशि के बाद आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार ने घोषणा की कि यदि ड्यूटी पर रहते हुए किसी पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो जाती है तो सरकार उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की ‘अनुग्रह राशि’ देगी।

कोरोना संक्रमण से जुड़ी एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। हमारी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के ये जवान मुम्बई के छत्रपति शिवा जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात थे। याद रहे कि सबसे पहले देश में वुहान कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केसेस उन्हीं में पाए गए थे जो बाहर से आए थे अथवा जो उनके सम्पर्क में आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते कुछ दिनों में अब तक CISF के 142 जवानों को क्वारन्टाइन किया जा चुका है, इनमें से 4 जवान कल बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और शेष 7 की रिपोर्ट आज आई है जो कोरोना पॉजिटिव है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके खिलाफ लड़ाई में फ्रंट पर खड़े डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की गई 50 लाख की राशि के बाद आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार ने मुम्बई की एक बैठक के बाद घोषणा की कि यदि ड्यूटी पर रहते हुए किसी पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो जाती है तो सरकार उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की ‘अनुग्रह राशि’ देगी। इसके अलावा इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट पर मौजूद पुलिस, हेल्थ, मेडिकल शिक्षा आदि विभागों को प्राथमिकता पर उनके शेष वेतन का भुगतान किया जाएगा।

वहीं दिल्ली में आज शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस से बातचीत में कोरोना मामलों के संदर्भ में सरकार की तरफ से जानकारी मुहैय्या करवाई। जिसके अनुसार अभी तक पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2301 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 56 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह भी बताया कि बीते दो दिनों में ही अब तक तबलीगी जमात के सदस्यों की वजह से 647 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं जो देश के 14 राज्यों में फैले हुए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण हुई 12 मौतों में से भी कई तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -