Homeदेश-समाजमहाशिवरात्रि पर 'तेजो महालय' के गुम्बद के पास जाकर किया शिव स्तोत्र का पाठ,...

महाशिवरात्रि पर ‘तेजो महालय’ के गुम्बद के पास जाकर किया शिव स्तोत्र का पाठ, महिला हिन्दू नेता समेत 3 हिरासत में

मीना दिवाकर ने ताजमहल के भीतर जाकर मुख्य गुम्बद के सामने शिव स्तोत्र का पाठ शुरू कर दिया, जिससे वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मी उधर दौड़ पड़े और उन्हें पकड़ लिया।

महाशिवरात्रि के दिन एक बार फिर से आगरा का ताजमहल चर्चा में है। बता दें कि देश में कई ऐसे लोग और संस्थाएँ हैं ,जो मानते हैं कि ताजमहल एक प्राचीन हिन्दू शिव मंदिर के ऊपर बनाया गया है। इनमें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नामक संगठन भी शामिल है, जो इसे शिव मंदिर मानता है। वो कहते हैं कि ये तेजो महालय है। कुछ हिन्दू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (मार्च 11, 2021) को इसके मुख्य गुंबद के पास पहुँच कर पूजा-पाठ किया।

इस दौरान ताजमहल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली CISF ने एक हिन्दू महिला कार्यकर्ता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई हिन्दू कार्यकर्ता ताजगंज थाना पहुँचे और महिला नेता को रिहा करने की माँग की। हिरासत में ली गई मीना दिवाकर संगठन की प्रांत अध्यक्ष हैं। उन्होंने ताजमहल के भीतर जाकर मुख्य गुम्बद के सामने शिव स्तोत्र का पाठ शुरू कर दिया, जिससे वहाँ तैनात कर्मी उधर दौड़ पड़े।

CISF के जवानों ने मीना को पकड़ कर ताजगंज पुलिस को सूचित किया, जो उन्हें हिरासत में लेकर कर के अपने साथ थाने ले गई। मीना दिवाकर के लिए ऐसा करने का यह कोई पहला मौका नहीं है। वो पहले भी मुख्य गुम्बद पर जाकर आरती और शिव चालीसा पढ़ चुकी हैं। इस पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। उन्होंने सावन माह में काँवड़ लेकर ताजमहल जाने का प्रयास भी किया था।

एक सप्ताह पहले ताजमहल में बम रखे जाने की अफवाह भी उड़ी थी, जो जाँच के बाद फर्जी निकली। फिरोजाबाद से इस मामले में एक धमकी देने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। ताजमहल कुछ देर पर्यटकों के लिए बंद भी रहा था। 4 महीने पहले हिन्दू जागरण मंच के युवाओं ने परिसर में भगवा झंडा लहराते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इससे पहले 4-5 बार ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।

मीना दिवाकर ने डायना बेंच पर बैठ कर पूजा की। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता थाने पर डेरा जमाए हुए हैं। थाने का घेराव भी किया गया है। इस वक़्त ताजमहल में शाहजहाँ का ‘उर्स’ चल रहा है। ऐसे में वहाँ अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -