Homeदेश-समाजशहीदों के शवों को दिल्ली लाया गया, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शहीदों के शवों को दिल्ली लाया गया, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इसके बाद सभी जवानों के पार्थिव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शहीद जवानों के शव बोइंग C-17 ग्लोबमास्टर के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाए गए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के शव दिल्ली पहुँच गए हैं। यहाँ सभी शहीद जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा थल, जल और वायु सेना के सेनाध्यक्षों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई मंत्री और आला अधिकारी पालम एयरपोर्ट पहुँचे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी पार्थिव शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शहीद जवानों के शव बोइंग C-17 ग्लोबमास्टर के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाए गए।

बता दें कि इसी सन्दर्भ में सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस लेने की बात कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -