Homeदेश-समाजराष्ट्रगान बजाकर अश्लील डांस करने लगा रुहुल, केस दर्ज होते ही हुआ फरार: Video...

राष्ट्रगान बजाकर अश्लील डांस करने लगा रुहुल, केस दर्ज होते ही हुआ फरार: Video वायरल होने पर मेरठ पुलिस ने अदनान को दबोचा

26 जनवरी को ईदगाह इलाके में रहने वाले 2 मुस्लिम युवक- रुहुल और अदनान ने एक छत पर DJ लगवाया था। इस दौरान दोनों ने 29 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। वीडियो में राष्ट्रगान बजाकर जहाँ अदनान हँसता रहा, वहीं रुहुल शुरुआत में सैल्यूट करने के बाद कुछ ही सेकेंडों में अश्लील डांस करने लगा। कोई तीसरा व्यक्ति इस करतूत का वीडियो बनाता रहा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले (Meerut, Uttar Pradesh) में राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है। यहाँ राष्ट्रगान पर अदनान और रुहुल नामक व्यक्ति द्वारा हँसने और अश्लील डांस करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर के अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रुहुल फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। हिन्दू संगठनों ने रुहुल और अदनान पर कठोर कार्रवाई की माँग की है। घटना गणतंत्र दिवस यानि गुरुवार (26 जनवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। 26 जनवरी को ईदगाह इलाके में रहने वाले 2 मुस्लिम युवक- रुहुल और अदनान ने एक छत पर DJ लगवाया था। इस दौरान दोनों ने 29 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। वीडियो में राष्ट्रगान बजाकर जहाँ अदनान हँसता रहा, वहीं रुहुल शुरुआत में सैल्यूट करने के बाद कुछ ही सेकेंडों में अश्लील डांस करने लगा। कोई तीसरा व्यक्ति इस करतूत का वीडियो बनाता रहा।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मेरठ के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग शुरू कर दी। हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रेलवे रोड थाने पहुँच कर कार्रवाई की माँग की। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगे। पुलिस ने आरोपित रुहुल और अदनान पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज कर लिया।

इस घटना और कार्रवाई की मेरठ पुलिस ने भी पुष्टि है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -