Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल से UP आ कर नाबालिग दलित लड़की को बनाया हवस का शिकार,...

पश्चिम बंगाल से UP आ कर नाबालिग दलित लड़की को बनाया हवस का शिकार, पकड़ने पहुँचे पुलिस वालों पर भी बरसाईं गोलियाँ: मुठभेड़ के बाद मेहताब आलम गिरफ्तार

आरोप है कि इसी दौरान मेहताब ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसका कत्ल कर दिया जाएगा। अपनी बेटी को लापता देख कर शिकायतकर्ता ने खोजबीन शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप 20 वर्षीय मेहताब आलम नाम के युवक पर लगा है जो कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी है। आरोपित ने बंगाल से आ कर एक होटल में पीड़िता से रेप किया था। घटना शनिवार (24 अगस्त, 2024) की है। खुद को घिरता देख कर मेहताब ने पुलिस पर भी गोलियाँ बरसाईं। जवाबी कार्रवाई में महताब के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला फ़िरोज़ाबाद उत्तरी थाना क्षेत्र का है। यहाँ 25 अगस्त (रविवार) को अनुसूचित जाति (SC वर्ग) के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी मेहताब आलम लम्बे समय से फोन पर बात कर रहा था। शनिवार (24 अगस्त) को मेहताब पीड़िता से मिलने फ़िरोज़ाबाद आया। यहाँ से पीड़िता को बहला-फुसला कर अपने साथ हाइवे पर बने एक होटल में ले गया। होटल में मेहताब ने पीड़िता से रेप किया।

आरोप है कि इसी दौरान मेहताब ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसका कत्ल कर दिया जाएगा। अपनी बेटी को लापता देख कर शिकायतकर्ता ने खोजबीन शुरू कर दी। आखिरकार 25 अगस्त (रविवार) को मेहताब उनकी बेटी के साथ फ़िरोज़ाबाद के अटल पार्क में दिखा। पीड़िता के पिता को देख कर मेहताब वहाँ से भाग निकला। पीड़िता ने अपने पिता से रो-रो कर सारी बात बताई। आखिरकार मेहताब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

शिकायत में मेहताब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की गई। पुलिस ने मेहताब को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2), 64 (1) और 351 (3) के साथ SC /ST एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गईं। 25 अगस्त (रविवार) को रात लगभग 9:20 के आसपास पुलिस को महताब आलम के फ़िरोज़ाबाद के ही बैंदी पुलिया के पास होने की सूचना मिली। इसी सूचना पर मेहताब की घेराबंदी की गई।

पुलिस को अपनी तरफ आता देख कर मेहताब आलम ने गोलियाँ बरसानी शुरू की। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जो मेहताब के पैर में लगी। गोली लगते ही मेहताब बोला, “अरी अम्मी, मैं मर गया।” इसके बाद मेहताब जमीन में गिर पड़ा जिसका पुलिस ने गिरफ्तार कर के अस्पताल में इलाज करवाया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इलाज के बाद मेहताब को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पर हमला करने के मामले में भी मेहताब पर एक अलग से FIR दर्ज हुई है। इस मामले में उस पर BNS की धारा 109 (1) के साथ आर्म्स एक्ट लगाया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -