Homeदेश-समाजकिराएदार इमरान-नदीम ने हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर किया कब्जा, विरोध करने पर...

किराएदार इमरान-नदीम ने हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर किया कब्जा, विरोध करने पर बोल दिया हमला: बुर्काधारी बीवी-बेटियों ने भी पीटा, मुंबई के मीरा रोड का मामला

मीरा रोड में हिंदू मकान मालिक परिवार पर किरायेदार मुस्लिम परिवार ने कब्ज़ा कर हिंसक हमला किया, जान से मारने की धमकी दी और सबूत मिटाए। पीड़ित परिवार ने FIR दर्ज कराई, पुलिस जाँच में जुटी।

मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में मंगलवर (9 सितंबर 2025) को दर्ज शिकायत में आरोप है कि हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर मुस्लिम किराएदारों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया।

शिकायतकर्ता तृप्ति अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस्माइल इमरान, नदीम व उनके परिजन (पत्नी, बेटियाँ और अन्य) ने मेटर रूम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया, खुले इलाके में जिम और शौचालय बनवाये, दुकान के बीचों-बीच कंक्रीट का छोटा ऑफिस खड़ा कर दिया और छत पर शेड लगा लिया। जिसके परिणामस्वरूप उनके व्यवसाय और परिवार को लगातार खतरा और परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं।

मामला उस समय हिंसक रूप ले लेता है जब 9 सितंबर को अभिषेक अपनी दुकानों का जायजा लेने गए। शिकायत के मुताबिक इमरान के परिवार के सदस्यों ने अभिषेक पर लोहे की C-शेप रॉड, प्लास्टिक पाइप और लकड़ी जैसी चीजों से हमला किया, इमरान के भाई नदीम और अन्य ने भी मिलकर फलाँ-फरमान से पीटा। तृप्ति ने बताया कि उनके फोन से घटना का वीडियो जब्त कर रिकॉर्डिंग मिटा दी गई और उन्हें तथा उनके कर्मचारियों को भी पीटा गया।

आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और एक अवैध समूह बनाकर उत्पीड़न किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि इलाके का नया नगर मुस्लिम-बहुल है और वहाँ हिंदुओं के खिलाफ प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होने लगा है।  

शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटियों पर हमले और लगातार धमकियाँ इस समुदाय के जीवन को मुश्किल बना रही हैं।  इसी घटनाक्रम पर मीरारोड थाने में केस दर्ज कराया गया है, मामला भारतीय न्याय संहिता BNS की धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -