Sunday, February 23, 2025
Homeदेश-समाजमहिलाओं के प्राइवेट पार्ट काट कर रख लेता था, फ्रीजर में मिला 10 किलो...

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट काट कर रख लेता था, फ्रीजर में मिला 10 किलो मानव मांस… केरल के मोहम्मद शफी को कोई पछतावा नहीं

मोहम्मद शफी अपने द्वारा कत्ल की गईं महिलाओं के प्राइवेट पार्ट काट कर रख लेता था। पुलिस ने कत्ल में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

केरल के एलंथूर में 2 महिलाओं की हत्या करके उनके मांस को खाने के आरोप में पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सबूत जुटाने का दावा किया है। पुलिस ने कत्ल में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। इस मामले में मोहम्मद शफी, वामपंथी कार्यकर्ता भगवल और उसकी पत्नी लैला की 11 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि शफी को अपने किए का कोई भी पछतावा नहीं है जबकि बाकी 2 अन्य आरोपितों ने अपनी करतूत पर दुःख जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों महिलाओं के निर्मम कत्ल के दौरान तीनों आरोपित पूरे समय तक मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के आगे लैला को छोड़ कर बाकी आरोपितों ने मानव मांस को पका कर खाने की हरकत कबूल की है। आरोप यह भी है कि महिलाओं की हत्या के बाद एक फ्रीजर में उनके 10 किलो मांस को रखा गया था। पुलिस की फॉरेंसिक टीम को इस फ्रीजर पर मोहम्मद शफी की अँगुलियों के निशान भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने इस मानव मांस को पका कर खाया था और शरीर के बचे अंग को मसाज सेंटर के पीछे जला दिया था। मसाज सेंटर भगवल सिंह चलाता था। हालाँकि पुलिस के मुताबिक जलाए गए अवशेषों की जाँच करवाई जा रही है, जिसमें ये सामने आएगा कि वो मानव के हैं या किसी और जीव के। इन अवशेषों में एक हड्डी भी है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्ज़े में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कत्ल के बाद महिलाओं की लाशों को घसीटा भी गया था। इसी घसीटे जाने के चलते घर की दीवारों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। लाशों को काटने के लिए बिलहुक (दराँती) का इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से महिलाओं के कत्ल का डेमो भी करवाया। पुलिस को इस बात का भी शक है कि हत्या के बाद सबूतों को मिटाने में तीनों के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार कत्ल से पहले शफी महिलाओं को रस्सियों से बाँध देता था। पुलिस को शफी द्वारा कुछ अन्य महिलाओं के भी कत्ल करने की आशंका है। पुलिस ने पिछले 5 सालों में लापता हुईं लगभग 26 महिलाओं की फ़ाइल फिर से खोली है।

शफी के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वो अपने द्वारा कत्ल की गईं महिलाओं के प्राइवेट पार्ट काट कर रख लेता था। कोच्चि के DCP शशिधरन के मुताबिक घटनास्थल पर अभी भी पुलिस की फॉरेंसिक टीमें जाँच कर रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मेरठ में ढहाई गई जहाँगीर मस्जिद, रात 1.30 बजे चला बुलडोजर: गोरखपुर में भी 3 मंजिला अवैध मस्जिद हटाने के लिए अल्टीमेटम, कहा- खुद...

उत्तर प्रदेश में दो मस्जिदों को हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में है। मेरठ में मस्जिद हटा दी गई है, तो गोरखपुर में 15 दिनों का अल्टीमेटम प्रशासन ने दिया है।

अवैध मजार को लेकर नासिक में बवाल, हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू: साधु-संत बोले- दरगाह हटाकर कराओ...

हिंदुओं का कहना है कि नासिक के काठे गली में अतिक्रमण करके मजार बनाया गया है। इसे तोड़ा जाए, नहीं तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
- विज्ञापन -