Homeदेश-समाजघर में पानी माँगने आया मस्जिद का इमाम, महिला को अकेले देख किया रेप:...

घर में पानी माँगने आया मस्जिद का इमाम, महिला को अकेले देख किया रेप: FIR के बाद हुआ फरार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की घटना

पीड़िता ने इमाम को बताया कि उनके शौहर घर पर नहीं है। इस पर गुलाम गौस ने पानी माँगा जिसे लेने के लिए पीड़िता घर के अंदर चली गई। महिला जब पानी ले कर लौटी तो इमाम ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़िता ने विरोध करना चाहा तो उसके शौहर को जान से मार डालने की धमकी दी गई।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मस्जिद के इमाम पर एक महिला से घर में घुस कर रेप करने का आरोप लगा है। आरोपित इमाम का नाम गुलाम गौस है जो पानी माँगने के लिए महिला के घर में घुस गया था।

पीड़िता द्वारा शिकायत करने पर उसके पति को जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। घटना बुधवार (10 अप्रैल, 2024) की है जिसकी शिकायत पीड़िता ने 5 दिनों बाद दर्ज करवाई है। केस दर्ज होते ही इमाम फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सूरजपुर जिले के चौकी क्षेत्र बसदेयी की है। यहाँ के एक गाँव में बनी मस्जिद में इमाम गुलाम गौस स्थानीय लोगों को नमाज़ पढ़ाता है। मस्जिद के कुछ ही दूर पर 26 वर्षीय पीड़िता का घर है। इमाम और पीड़िता के पति में जान-पहचान थी। 10 अप्रैल की शाम इमाम पीड़िता के घर पहुँचा। तब महिला घर पर अकेली थी। गुलाम गौस पीड़िता से उसके पति के बारे में पूछते हुए घर के अंदर घुस गया। पहले से परिचय होने के नाते महिला ने उसे घर में आने दिया।

पीड़िता ने इमाम को बताया कि उनके शौहर घर पर नहीं है। इस पर गुलाम गौस ने पानी माँगा जिसे लेने के लिए पीड़िता घर के अंदर चली गई। महिला जब पानी ले कर लौटी तो इमाम ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। पीड़िता ने विरोध करना चाहा तो उसके शौहर को जान से मार डालने की धमकी दी गई।

इसके बाद गुलाम गौस ने पीड़िता के घर पर ही उसका रेप किया। रेप के बाद वह महिला को धमकाते हुए भाग निकला। इस घटना के बाद दुःखी पीड़िता गुमसुम रहने लगी। धीरे-धीरे उसकी तबियत भी बिगड़ने लगी। जब उसके शौहर ने इस कारण पूछा तो इमाम की सच्चाई खुली।

मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता के शौहर ने नजदीकी बसदेयी पुलिस चौकी में इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत पर गुलाम गौस के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह FIR IPC की धारा 376, 342, 458 और 506 के तहत दर्ज की गई है। FIR दर्ज होते ही गुलाम गौस फरार हो गया। पुलिस इमाम की तलाश में दबिश दे रही है। मीडिया से बात करते हुए SHO सूरजपुर विमलेश दुबे ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। आरोपित और पीड़िता एक ही समुदाय से हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -