Homeदेश-समाज6 साल की बेटी के साथ बस से जा रही थी महिला, मुहम्मद कुन्ही...

6 साल की बेटी के साथ बस से जा रही थी महिला, मुहम्मद कुन्ही दिखाने लगा गुप्तांग: फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, केरल का मामला

पुलिस ने इस व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला को गुप्तांग दिखाने वाले मुहम्मद कुन्ही है। उसकी उम्र 51 वर्ष है। पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है। पुलिस जाँच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

केरल के कासरगोड में बस में सवार एक महिला और उसकी बेटी के सामने एक आदमी ने अपना गुप्तांग लहराया। महिला ने अश्लीलता करने वाले इस युवक फोटो खींच लिया और पुलिस को बता दिया। पुलिस ने युवक की तलाश करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (15 जुलाई, 2024) को एक महिला अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ कासरगोड के कान्हनगाड़ से बेकाल जा रही थी। महिला के साथ बस में अधिक यात्री नहीं थे। इसी दौरान महिला के बराबर वाली सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

इस व्यक्ति ने कुछ देर के बाद अश्लीलता चालू कर दी। उसने अपना गुप्तांग लहराना चालू कर दिया। उसने महिला और उसकी बेटी को अपना गुप्तांग दिखाया। महिला ने उसकी हरकत को इसके बाद कैमरे में रिकॉर्ड करना चालू कर दिया और फोटो-वीडियो ले ली।

महिला ने इसके बाद यह सूचना बस के कंडक्टर को दी लेकिन तब तक वह बस से उतर गया था। इसके बाद महिला ने बेकाल पुलिस थाने में व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया और उसकी फोटो वीडियो भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश चालू कर दी।

पुलिस ने इस व्यक्ति को बुधवार (17 जुलाई, 2024) को गिरफ्तार कर लिया। महिला को गुप्तांग दिखाने वाले मुहम्मद कुन्ही है। उसकी उम्र 51 वर्ष है। पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है। पुलिस जाँच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

इससे पहले अगस्त 2023 में भी कासरगोड में 51 साल के एक आदमी ने एक लड़की को गुप्तांग दिखाया था। उसने यह हरकत चलती ट्रेन में की थी। उसका नाम जॉर्ज जोसफ था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसने इससे पहले भागने की गिरफ्तार किया था। यह घटना कोयंबटूर-मंगलुरु इंटरसिटी एक्सप्रेस में उस समय हुई, जब ट्रेन 31 जुलाई, 2024 को कन्नूर जिले से गुजर रही थी। इस मामले में IPC के सेक्शन 119a के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -