Friday, May 17, 2024
Homeदेश-समाजमुहर्रम में मातम: 6 की मौत, कइयों की हालत गंभीर - ताजिया में लगे...

मुहर्रम में मातम: 6 की मौत, कइयों की हालत गंभीर – ताजिया में लगे बिजली के झटके, मुस्लिमों की आपसी भिड़ंत में दर्जनों घायल

बोकारो में करंट से 4 की मौत, 14 घायल | गुजरात के धोराजी में 2 की मौत | गोपालगंज में 8 घायल | संभल में 4 झुलसे | लखनऊ में एक घायल | गिरिडीह में एक ही समुदाय के 2 पक्ष भिड़े | वाराणसी में भिड़े शिया-सुन्नी

देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय द्वारा मुहर्रम का मातम मनाया जा रहा है। इस दौरान ताजिया के साथ जुलूस निकाले जा रहे हैं। कुछ हिस्सों में लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं की भी सूचना है। इन दुर्घनाओं के चलते जुलूस में शामिल कुछ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बोकारो में करंट से 4 की मौत, 14 घायल

पहला मामला झारखंड के बोकारो से है। यहाँ शनिवार (29 जुलाई 2023) को मातमी जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस घटना से भीड़ में चल रहे कई लोगों को एक साथ करंट के झटके लगे। हादसे से जुलूस में अफरातफरी मच गई। करंट लगने की वजह से कुल 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुजरात के धोराजी में 2 की मौत

झारखंड के बोकारो जैसा ही मामला गुजरात के राजकोट में आने वाले धोराजी इलाके से आया है। यहाँ रसूलपारा इलाके में शनिवार (29 जुलाई 2023) को निकल रहे ताजिया से हाईटेंशन लाइन टकरा गई। इस हादसे के बाद ताजिया में करंट उतर आया, जिससे 24 लोग झुलस गए। अब तक कुल 2 लोगों की मौत की सूचना है।

गंभीर रूप से लगभग 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। धोराजी हादसे का भी वीडियो सामने आया है। यहाँ ताजिया ले जाते हुए उसका ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से टकरा गया, जिससे हादसा हुआ।

गोपालगंज में 8 घायल

मुहर्रम के जुलूस में करंट से लोगों के घायल होने की घटना बिहार के गोपालगंज से भी सामने आई है। यहाँ 28 जुलाई 2023 (शुक्रवार) को उचकागाँव इलाके के धर्मपुर चक में ताजिया में लगा हरा बाँस ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। इस वजह से ताजिया में करंट उतर आया, जिससे जुलूस में शामिल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

संभल में 4 झुलसे

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में भी करंट से मुहर्रम के मातमी जुलूस में शामिल लोगों के घायल होने की खबर है। यहाँ 28 जुलाई 2023 (शुक्रवार) को हजरतगढ़ी इलाके में रेलवे लाइन पार करते समय ताजिया का एक हिस्सा ओवरहेड तार से टकरा गया। बारिश की वजह से जमीन गीली थी, जिसके चलते जुलूस में शामिल लोगों को करंट का झटका लगा। हादसे में कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ में एक घायल

ताजिया के बिजली के तारों से टकराने की घटना लखनऊ में भी हुई है। यहाँ 29 जुलाई 2023 (शनिवार) को डालीगंज इलाके में पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ताजिया बिजली के तार से टकरा गया। हादसे की वजह से जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। अब तक 1 व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिरिडीह में एक ही समुदाय के 2 पक्ष भिड़े

झारखंड के गिरिडीह में मुहर्रम के मातम के दौरान 2 पक्षों में भिड़ंत की खबर है। यहाँ शनिवार (29 जुलाई 2023) को एक ही समुदाय के 2 गुट आपस में टकरा गए। यह भिड़ंत तिसरी थानाक्षेत्र के पालमरुआ इलाके में अड़सार मदरसे के पास हुई। हमले में लाठी-डंडों के प्रयोग के साथ पत्थरबाजी की भी खबर है।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दोनों तरफ से मिला कर लगभग 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों के नाम मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद नसरूल, मोहम्मद बारीक, मोहम्मद जशीम, जाबिर, अरमान, इस्लाम और इरशाद आदि बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वाराणसी में भिड़े शिया-सुन्नी

इन तमाम घटनाओं के साथ वाराणसी के जैतपुरा इलाके में शिया-सुन्नी की भिड़ंत की खबर है। यहाँ 29 जुलाई 2023 (शनिवार) को ताजिया ले जाने के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया है। हमले में दोनों पक्षों के लगभग आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं।

हालात सँभालने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स को लगाया है। पुलिस के वाहनों पर भी पथराव हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस विवाद का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कनाडा में खिसक रही है जमीन, सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे: हिंदू और सिखों में ही नहीं, मुस्लिम और...

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गई है। हर धर्म में उनके विरोधी बढ़े हैं।

PM मोदी ने रमजान में गाजा पर बंद करवाई थी बमबारी, विशेष दूत भेजा था इजरायल: इंटरव्यू में किया खुलासा, कहा- यहाँ मुझे मुस्लिमों...

पीएम मोदी ने कहा कि रमजान के महीने में गाजा पर बमबारी रुकवाने के लिए अपने 'विशेष दूत' को इजरायल भेजा था और इजरायल ने बमबारी रोकी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -