OpIndia is hiring! click to know more
Monday, April 14, 2025
Homeदेश-समाजरिलायंस के पुराने कर्मचारी को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत...

रिलायंस के पुराने कर्मचारी को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत ₹1500 करोड़

यह मकान मुंबई के पॉश इलाके नेपियन सी रोड में है जिसे 1.7 लाख वर्ग फुट जमीन पर बनाया गया है। इस इमारत का नाम वृंदावन रखा गया है।

उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त और पुराने कर्मचारी मनोज मोदी को मुंबई में 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया है। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है। इसलिए उन्हें रिलायंस के कर्मचारी होने के साथ-साथ मुकेश अंबानी के दोस्त होने का भी दर्जा प्राप्त है। रिपोर्टों के मुताबिक, रिलायंस के लिए लिए गए सभी अहम फैसलों में उनकी सहमति आवश्यक होती है।

मनोज मोदी वर्षों से रिलायंस के लिए अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी ईमानदारी और निष्ठा का ही नतीजा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं। सभी उनकी सलाह मानते हैं। अब मुकेश अंबानी ने अपने सबसे चहेते कर्मचारी और दोस्त को उनके मेहनत का फल 22 मंजिला इमारत के रूप में देने का फैसला किया है।

यह मकान मुंबई के पॉश इलाके नेपियन सी रोड में है, जिसे 1.7 लाख वर्ग फुट जमीन पर बनाया गया है। इस इमारत का नाम वृंदावन रखा गया है। बिल्डिंग की शुरुआती 7 फ्लोर्स को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। घर का ज्यादातर फर्निचर इटली से मँगाया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, घर मिलने के बाद मनोज ने मुंबई स्थित 41.5 करोड़ रुपए के अपने 2 फ्लैट बेच दिए हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों क्लास साथी रहे हैं। दोनों ने मुंबई में रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (ICT) से साथ में पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म होने के बाद जब मुकेश अंबानी अपने पिता के साथ रिलायंस में काम करना शुरू किया तो उन्होंने अपने क्लासमेट मनोज को भी बुला लिया। जानकारी के मुताबिक, मनोज साल 1980 से ही मुकेश के साथ रिलायंस के लिए सेवाएँ दे रहे हैं।

मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक (Director) हैं। मनोज चंकचौंध से दूरी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं। मुकेश अंबानी द्वारा अपने दोस्त को दिए गए इस कीमती तोहफे की चर्चा हर तरफ की जा रही है।

OpIndia is hiring! click to know more
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हरियाणा के इस शख़्स को ख़ुद PM मोदी ने पहनाए जूते, जानिए क्यों 14 सालों से नंगे पाँव थे रामपाल कश्यप

मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूँ, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।"

चरक पूजा में श्रद्धालुओं पर हमला: मालदा-मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में मुस्लिम भीड़ का उत्पात, साधुओं को भी नहीं छोड़ा

चरक पूजा के लिए महानंदा नदी का जल लेने गए हिन्दू लड़कों पर हमला कर दिया गया, उसके बाद साधुओं पर भी हमला हुआ। हथियारों से लैस थी मुस्लिम भीड़।
- विज्ञापन -