Homeदेश-समाजऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते पाकिस्तानी लड़की से UP के मुलायम सिंह यादव को हुआ प्यार,...

ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते पाकिस्तानी लड़की से UP के मुलायम सिंह यादव को हुआ प्यार, नेपाल के रास्ते भारत ले आया: अब हुआ गिरफ्तार

ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान मुलायम और पाकिस्तानी लड़की संपर्क में आए। प्यार होने पर मुलायम नेपाल के रास्ते लड़की को भारत ले आया। लड़की ने जब पाकिस्तान में अपने परिजनों से संपर्क किया तो वह एजेंसियों की नजर में आ गई।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की लड़की को अवैध तरीके से भारत लाने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। सोमवार (23 जनवरी 2023) को मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने पाकिस्तानी लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन लूडो (Online Ludo) खेलने के दौरान मुलायम और पाकिस्तानी लड़की संपर्क में आए। प्यार होने पर मुलायम नेपाल के रास्ते लड़की को भारत ले आया। लड़की ने जब पाकिस्तान में अपने परिजनों से संपर्क किया तो वह एजेंसियों की नजर में आ गई।

पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “मुलायम सिंह यादव एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद की एक लड़की के संपर्क में आया था। वह एक निजी फर्म में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और ऑनलाइन लूडो खेलने का शौकीन था। पिछले साल वह लड़की के संपर्क में आया था। सितंबर 2022 में नेपाल के रास्ते उसे भारत लाने की योजना बनाई थी।”

डीसीपी ने बताया, “दोनों बेलंदूर थाना क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे। पाकिस्तानी लड़की को FRRO को सौंप दिया गया है। मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मुलायम ने लड़की को नेपाल बुलाकर वहीं शादी कर ली थी। फिर नेपाल से बिहार में घुसा। उसके बाद पटना होते हुए बेंगलुरु आ गया।”

इससे पहले एक पाकिस्तानी महिला के उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान बन जाने का मामला सामने आया था। पाकिस्तानी महिला बानो बेग़म एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी। यहाँ आकर उसने अख्तर अली से निकाह कर लिया और वापस नहीं लौटी। बाद वह एटा के एक गाँव की ग्राम प्रधान भी बन गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।

हर दिन नई माँग, हर जवाब पर नई शर्त: राहुल गाँधी ने प्रोटेस्ट के नाम पर शुरू किया प्रोपेगेंडा, अपने ‘पेपर लीक’ इतिहास का...

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छात्रों की माँग का समर्थन करते हुए पीसी किया और पीएम मोदी ने माफी की माँग की। लेकिन कॉन्ग्रेस राज में पेपर लीक पर कभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।
- विज्ञापन -