Homeदेश-समाजमुंबई: बोरिवली में दिनदहाड़े वकील पर तलवार से जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार, देखें Video

मुंबई: बोरिवली में दिनदहाड़े वकील पर तलवार से जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार, देखें Video

घटना 18 जुलाई 2021 को दिनदहाड़े बोरिवली में हुई। पुलिस ने जानकारी होने पर 20 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में 3 गिरफ्तारी हुई है। कहा जा रहा है आरोपित किसी निजी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। पुलिस बाकी लोगों की तलाश में जुटी है।

मुंबई के बोरिवली के दहिसर कंदरपाड़ा इलाके में रविवार (जुलाई 18, 2021) को दिनदहाड़े एक वकील पर तलवार से हमले की घटना सामने आई है। वकील की पहचान सत्यदेव जोशी के तौर पर हुई है। हमले में उनको गंभीर चोटें लगीं। उनके अलावा उनके जूनियर भी घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 20 लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में देख सकते हैं कि हमला दिनदहाड़े हुआ और उस जगह किया गया जहाँ गाड़ियों की आवाजाही बराबर बनी हुई थी। वकील पर कई लोगों को बीच सड़क पर हमला करते देखा जा सकता है। इस बीच जब आसपास के लोग उन्हें बचाने आते हैं तो हमलावर उन सब पर भी अटैक करने से पीछे नहीं हटते। सभी उपद्रवियों के हाथ में तलवार और डंडे साफ देखे जा सकते हैं।

मुंबई के दहिसर वेस्ट इलाके के पुलिस स्टेशन में इस मामले में आईपीसी की धारा 307, 326, 324, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रॉपर्टी को लेकर है। मामले में जाँच की जा रही है। आरोपितों पर हत्या का केस लगेगा, 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

टीवी 9 हिंदी के अनुसार, यह पूरा मामला दहिसर कंदरपाड़ा इलाके में मैदान के पास निजी भूमि विवाद का है। आरोप है कि कुछ लोग निजी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। इसीलिए केस से संबंधित कुछ लोगों ने केस लड़ने वाले वकील पर सरेआम तलवार से हमला किया। वकील सत्यदेव के अलावा उनके जूनियर भी घायल हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -