Sunday, June 15, 2025
Homeदेश-समाजअनुराग कश्यप रेप मामले में बुरे फँसे, भूख हड़ताल की धमकी के बाद मुंबई...

अनुराग कश्यप रेप मामले में बुरे फँसे, भूख हड़ताल की धमकी के बाद मुंबई पुलिस जल्द भेजेगी समन

पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की माँग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

मुंबई पुलिस जल्द ही बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए समन भेजेगी। अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में यौन शोषण और रेप का केस दर्ज कराया है। 

अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 341 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज है, लेकिन इस पर अभी तक मुंबई पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिस पर पायल ने कई मौकों पर नाराजगी भी जताई है। पायल का ये भी कहना है कि अगर जल्द ही अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर चली जाएँगी।

पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की माँग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

सोमवार (सितंबर 28, 2020) को RPI नेता रामदास अठावले और पायल घोष के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। रामदास अठावले ने पायल का समर्थन करते हुए कहा था कि वे इस मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को लेटर लिखेंगे। रामदास अठावले ने पायल घोष की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली है। 

अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालाँकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

गौरतलब है कि पायल घोष ने कहा था, “मैं अनुराग से बात करने के अगले दिन उनसे मिलने गई। वह शराब पी रहा था। मिलने के बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया। वहाँ उसने अपनी ज़िप खोली और मेरी सलवार कमीज खोलकर मेरी योनि (vagina) के अंदर अपने c**k (penis) को जबरदस्ती डालने की कोशिश की।

उन्होंने मुझसे इस तरह बात की जैसे फिल्म इंडस्ट्री में शारीरिक संबंध बनाना गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि हुमा कुरैशी, ऋचा चड्डा और मही गिल जैसी अभिनेत्रियाँ हमेशा उनसे फोन पर संपर्क में रहती हैं।” आगे अनुराग कश्यप, पायल घोष से कहता है, “जब भी मैं उन्हें बुलाता हूँ, वह दौड़कर आती है और मेरा c**k (penis) चूसती हैं।”

इसके बाद पायल घोष ने मीडिया के साथ आपबीती साझा करते हुए बताया था कि अनुराग कश्यप ने उन्हें आपत्तिजनक वीड‍ियो दिखाए थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अनुराग के 200 से अधिक लड़कियों से संबंध थे और अब यह संख्या 500 से ज्यादा हो सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ईरान ने हमले बंद नहीं किए तो जल जाएगा पूरा तेहरान’: इजरायली रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी, कहा – अभी तो ये शुरुआत, अंत...

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ओर से इजरायल पर एक भी मिसाइल का हमला होता है तो जवाब में 'तेहरान जल जाएगा।'

यूरोप में टूरिस्टों की भरमार के खिलाफ प्रदर्शन, स्पेन-इटली-पुर्तगाल में ‘ओवर टूरिज्म’ के खिलाफ रविवार को सड़कों पर उतरेंगे लोग: कई शहरों में पर्यटकों...

यूरोप में हर साल टूरिस्टों की तादाद बढ़ रही है। इस साल टूरिस्टों के खर्च में 11% की बढ़ोतरी हुई, जो 838 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई।
- विज्ञापन -