Homeदेश-समाजऔलाद पाने की चाह में मुस्लिम महिला पहुँची मुश्ताक के पास, झाड़-फूँक के नाम...

औलाद पाने की चाह में मुस्लिम महिला पहुँची मुश्ताक के पास, झाड़-फूँक के नाम पर हुआ रेप: मीडिया ‘तांत्रिक’ लिखकर कर रहा हिंदुओं को बदनाम, तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता जब अपने शौहर के साथ मुश्ताक अली के पास पहुँची थी तो आरोपित ने उसे ननद के अलावा किसी और को साथ लाने से मना कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में झाड़फूंक करने वाले मुस्लिम ‘आलिम’ मुश्ताक अली ने एक महिला से रेप कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस महिला की कोई औलाद नहीं है और इसी के लिए वह मुश्ताक से उपाय पूछने गई थी।

इसके बाद मुश्ताक ने कमरे में अगरबत्ती जलाकर धुआँ कर दिया और एक घंटे तक उसका रेप किया। उसने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया वह उसकी हत्या करवा देगा। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद मीडिया ने वही पुराना राग अलापते हुए मुश्ताक को तांत्रिक बताना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आगरा की रहने वाली और वह नौहझील में मुश्ताक से उपाय पूछने गई थी। पीड़िता का कहना है, “निकाह के 8 साल बाद भी मेरी कोई औलाद नहीं हुई। मुझे बताया गया कि नौहझील, मथुरा में बटन वाली गली, मस्जिद के पास रहने वाला मुश्ताक अली इसका इलाज कर सकता है। इससे मेरा बच्चा हो सकता है। इस पर विश्वास कर करीब 1 महीने पहले मैं अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास गई। उसने कहा कि हर जुमेरात (गुरुवार) मुझे वहाँ आना होगा।”

महिला का कहना है कि दूसरी बार जब वह अपने शौहर के साथ वहाँ गई। वहाँ पहुँचने के बाद मुश्ताक उसे एक कमरे में ले गया और कहा, “मैंने तुम्हें मना किया था कि ननद के अलावा किसी और को साथ मत लाना।”

गुरुवार (21 अगस्त 2025) को वह अपनी ननद के साथ फिर से उसके घर गई। वहाँ वह उसे एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया, उसने कमरे में अगरबत्ती जला कर धुआँ फैला दिया।

इसका फायदा उठाकर मुश्ताक उसने उसके साथ रेप किया। महिला ने कहा, “मैंने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आवाज नहीं निकल पा रही थी। उसने मुझे करीब 1 घंटे कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो मेरी ननद और शौहर की हत्या करवा देगा।”

महिला ने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर ननद के साथ अपने घर आगरा वापस आई और शौहर को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने शनिवार (24 अगस्त 2025) को एसएसपी ऑफिस में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, “महिला ने शिकायत दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम दबिश दे रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

मीडिया ने मुश्ताक को बताया ‘तांत्रिक’

इस खबर के सामने आने के बाद मीडिया ने आरोपित मुश्ताक को तांत्रिक बताना शुरू कर दिया। ऐसा मामला जहाँ पीड़िता मुस्लिम हो, उसके साथ रेप करने वाला आलिम मुश्ताक मुस्लिम को, उसे तांत्रिक बताना मीडिया की हिंदू विरोधी सोच पर सवाल खड़े करता है।

ऐसा कोई पहली बार भी नहीं हुआ है, वर्षों से ऐसे मामलों में मुस्लिम आरोपित को तांत्रिक लिखना, हवन-पूजन जैसे चित्रों का इस्तेमाल करना, जैसी चालें हिंदू विरोधी मीडिया चलता रहा है। ऐसे मामलों में जहाँ ना कोई तंत्र है, ना कोई मंत्र हैं, वहाँ तांत्रिक कहकर सिर्फ एक धर्म को बदनाम करने की साजिश ही है। पूरे धर्म को बदनाम करने के लिए हिंदुओं के खिलाफ चल रही इस साजिश को रोके जाने की जरूरत है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप लगा है।
- विज्ञापन -