Homeदेश-समाजसचिन शर्मा से निकाह कर जीनत बन गई ज्योति, अब घर वाले दूसरी जगह...

सचिन शर्मा से निकाह कर जीनत बन गई ज्योति, अब घर वाले दूसरी जगह निकाह का बना रहे दबाव: जान से मारने की धमकी, अनाथालय में ज़िंदगी गुजारने को मजबूर

आरोप है कि घरवालों ने जीनत का बाहर निकलना बंद कर दिया और उसे घर में ही कैद कर लिया गया। इतना ही नहीं, घरवालों ने अपने ही मजहब के किसी शख्स से उसकी निकाह तय कर दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में जीनत से ज्योति बनी लड़की ने अपने घर वालों पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि घर वाले उसका दूसरी जगह निकाह करा रहे हैं और उसे कैद कर के रखा गया है। वीडियो के जरिए मदद माँग रही जीनत का आरोप है कि मुस्लिम युवक के साथ निकाह से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बता दें जीनत ने साल भर पहले अपने प्रेमी सचिन शर्मा के साथ विवाह किया था। इसके बाद जीनत के घरवालों ने सचिन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।

वायरल वीडियो में जीनत कह रही है कि परिजन उसका निकाह दूसरे मुस्लिम से करवा रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में लड़की मदद माँग रही है। जीनत वही लड़की है जिसने जनवरी 2022 में बरेली के ही रहने वाले सचिन के साथ शादी की थी। रिपोर्टों की मानें तो जीनत के परिजनों ने सचिन के खिलाफ लड़की को बहलाकर विवाह करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जीनत से ज्योति बनी युवती को बरामद कर घरवालों को सौंप दिया था।

आरोप है कि घरवालों ने जीनत का बाहर निकलना बंद कर दिया और उसे घर में ही कैद कर लिया गया। इतना ही नहीं, घरवालों ने अपने ही मजहब के किसी शख्स से उसकी निकाह तय कर दिया। जीनत को यह निकाह मंजूर नहीं थी लिहाजा उसने वीडियो बनाकर मदद माँगी। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की अपील की। इसके बाद पुलिस ने जीनत (ज्योति) को कैद से छुड़ाया।

रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने ज्योति को बाल कल्याण समिति (CWC) में पेश किया। इसके बाद समिति ने जीनत को अनाथालय भेज दिया है और कोर्ट में पेश करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अब कोर्ट में जीनत का बयान दर्ज होगा और आगे की सुनवाई होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -