Homeदेश-समाजमुहम्मद सलीम पर आठ साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, बच्ची अस्पताल में...

मुहम्मद सलीम पर आठ साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप, बच्ची अस्पताल में भर्ती

रात आठ बजे के आस-पास लहूलुहान बच्ची घर पहुँची और अपनी माँ को बताया कि सलीम ने उसके साथ बलात्कार किया है। बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

बाराबंकी के टिकैतनगर में मुहम्मद सलीम नामक व्यक्ति पर आठ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से 40 साल का बताया जा रहा आरोपित पीड़ित बच्ची समेत गाँव के बच्चों को बाग़ घुमाने ले गया था। वहाँ से उसने अन्य बच्चों को घर वापिस पहुँचा दिया, और पीड़िता को अपने साथ ले जाकर बलात्कार किया।

बच्चों ने बताया, अपने साथ ले गया है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब सलीम बच्ची को अन्य बच्चों के साथ अपनी गाड़ी में बाग घुमाने ले जा रहा था तो बच्ची की माँ ने विरोध भी किया था। इस पर सलीम ने वादा किया कि आधे घंटे में बच्चों को वापिस ले आएगा। बाकी बच्चे तो वापिस आ गए लेकिन पीड़िता वापिस नहीं आई। जब उसके पिता ने बाकी बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पीड़िता बच्ची को तो सलीम अपने साथ ले गया है।

लहूलुहान बच्ची पहुँची घर, अस्पताल में भर्ती

रात आठ बजे के आस-पास लहूलुहान बच्ची घर पहुँची और अपनी माँ को बताया कि सलीम ने उसके साथ बलात्कार किया है। बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची को भी जिला अस्पताल में भर्ती और उसका मेडिकल कराया गया है। पहले बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहाँ महिला चिकित्सक नहीं मिली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -