Homeदेश-समाजहिन्दू लड़की को ले गया मोहसिन, घर तलाशने पहुँचे लोग तो हुई पत्थरबाजी: पुलिस...

हिन्दू लड़की को ले गया मोहसिन, घर तलाशने पहुँचे लोग तो हुई पत्थरबाजी: पुलिस ने हिन्दू कार्यकर्ताओं पर FIR की, HJM के लोग बोले- प्रशासन कर रहा पक्षपात

पांवटा के ही हिन्दू जागरण मंच से जुड़े एक कार्यकर्ता ने ऑपइंडिया को बताया कि मामला शांत होने के बाद 14 जून, 2025 को पुलिस ने हिन्दुओं पर ही कार्रवाई चालू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 4 हिन्दू कार्यकर्ताओं को थाने पर बिठाया और बाद में मामला भी दर्ज कर लिया।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक मुस्लिम युवक एक हिन्दू लड़की को साथ ले गया। लड़की के परिवार वाले हिन्दू संगठन के लोगों के साथ जब मुस्लिम युवक के घर पहुँचे जहाँ पत्थरबाजी हो गई। इस मामले में पुलिस के कुछ जवान भी घायल हुए। अब हिन्दू कार्यकर्ताओं पर ही पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है। वहीं लड़की को वापस बरामद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला 4 जून, 2025 से चालू हुआ। पांवटा साहिब के कीरतपुर माजरा गाँव में एक हिन्दू लड़की को एक मुस्लिम युवक भगा ले गया। मुस्लिम युवक का नाम मोहसिन खान है। लड़की कई दिनों तक गायब रही। हिन्दू बच्ची के परिवार ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। यह मामला हिन्दू संगठनों के पास भी पहुँचा।

इस मामले में हिन्दू संगठनों ने पुलिस के पास पहुँच कर कार्रवाई की माँग की। मामले में 10 दिनों तक लड़की का कोई पता नहीं लगने पर हिन्दू संगठन 13 जून, 2025 को शाम को फिर इकट्ठा हुए प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मोहसिन के गाँव जाकर भी लड़की का पता लगाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद एक हिन्दू कार्यकर्ता के अनुसार, यहाँ जैसे ही पुलिस के साथ हिन्दू संगठन के लोग पहुँचे तो दूसरी तरफ से पत्थरबाजी चालू हो गई। इसका जवाब भीड़ में मौजूद लोगों ने दिया। इस पूरे बवाल में कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। इसके बाद पूरे इलाके में धारा 163 लगा दी गई।

पांवटा के ही हिन्दू जागरण मंच (HJM) से जुड़े एक कार्यकर्ता ने ऑपइंडिया को बताया कि मामला शांत होने के बाद 14 जून, 2025 को पुलिस ने हिन्दुओं पर ही कार्रवाई चालू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 4 हिन्दू कार्यकर्ताओं को थाने पर बिठाया और बाद में मामला भी दर्ज कर लिया।

हिन्दू कार्यकर्ता ने यह भी बताया कि इस दौरान ना मुस्लिम पक्ष पर पत्थरबाजी की FIR लिखी गई और ना ही अभी लड़के पर कार्रवाई की जानकारी है। इस बीच पुलिस ने हिन्दू लड़की को हरियाणा के अम्बाला से बरामद कर लिया है। लड़की ने इस बीच मोहसिन के पक्ष में ही बयान दिया है।

हिन्दू कार्यकर्ताओं ने इस बीच पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। हिन्दू कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाए कि मुस्लिमों पर ना ही कोई FIR की गई और ना ही आरोपित युवक को लेकर कोई कार्रवाई की गई।

पांवटा साहिब में इस घटना के बाद से तनाव बना हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अर्पित त्रिपाठी
अर्पित त्रिपाठीhttps://hindi.opindia.com/
अवध से बाहर निकला यात्री...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल में मुस्लिम आरक्षण का TMC वाला ‘खेला’ खत्म, 77 जातियाँ आरक्षण से बाहर: जानिए शुभेंदु सरकार के OBC संशोधन वाले बिलों से क्या...

बंगाल सरकार ने विधानसभा में ओबीसी संशोधन बिल पास कर पूर्व TMC सरकार के मुस्लिम जातियों को दिए गए OBC आरक्षण पर पूर्णविराम लगा दिया है।

युवक के फर्जी साइन करके महिला दे रही थी शादी का प्रमाण, ‘हिंदू विवाह अधिनियम’ ने बचाई पीड़ित की जान: पढ़िए गुजरात HC ने...

ब्रिटेन में रहने वाले कौशल के धोखे से हस्ताक्षर लेकर महिला ने खुद को उसकी पत्नी बताया। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने 'सप्तपदी' की रस्म न होने के आधार पर शादी को अमान्य करार दिया।
- विज्ञापन -