Homeदेश-समाजज्यादा से ज्यादा हिंदू लड़कियों से रेप करो, यह सवाब का काम: भोपाल 'मुस्लिम...

ज्यादा से ज्यादा हिंदू लड़कियों से रेप करो, यह सवाब का काम: भोपाल ‘मुस्लिम गैंग’ का ‘जिहाद’ आया सामने, बोला फरहान- हमें कोई पछतावा नहीं, यह फख्र का काम

मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे हिन्दू लड़कियों का रेप करने, उन्हें फँसाने और वीडियो के बहाने धमकाने का कोई भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया है कि यह इस्लाम के हिसाब से सवाब का काम है। फरहान ने पुलिस को यह भी बताया है वह इस काम को जिहाद मानते थेसवाब

भोपाल में हिन्दू लड़कियों को निशाने पर लेकर उनका रेप करने वाला ‘मुस्लिम गैंग’ के सवाब लिए यह कर रहा था। मुस्लिम गैंग इस काम को इस्लाम के नजरिए से अच्छा मानती थी। इसके लिए वह ज्यादा से ज्यादा हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहे थे। वह वीडियो बनाकर लड़कियों को प्रताड़ित करते थे। यह सारे खुलासे मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने किए हैं। भोपाल पुलिस लगातार इस मामले में नई जानकारियाँ निकाल रही है। पुलिस ने मामले के 11 आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दू लड़की का रेप ‘सवाब’

नईदुनिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे हिन्दू लड़कियों का रेप करने, उन्हें फँसाने और वीडियो के बहाने धमकाने का कोई भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया है कि यह इस्लाम के हिसाब से सवाब का काम है।

फरहान ने पुलिस को यह भी बताया है वह हिन्दू लड़कियों का जीवन बर्बाद करना चाहते थे और इस काम को जिहाद मानते थे, इसलिए उन्हें ही निशाना बनाते थे। फरहान ने पुलिस से कहा कि हिन्दू लड़कियों को फँसा कर रेप करने का उसे गर्व है। उसने और भी कई खुलासे पुलिस से पूछताछ में किए हैं।

फरहान ने पुलिस को बताया है कि उसने इसी काम के लिए मुस्लिम गैंग तैयार की थी। फरहान और बाकी मुस्लिम लड़के लावा बाँधने, हिन्दू नाम रखने और पहचान छुपाने में भी परहेज नहीं करते थे। वह महँगी गाड़ियाँ भी रखते थे और घर-परिवार से दूर रहने वाली लड़कियों को निशाना बनाते थे।

रेप करते हुए एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए

फरहान और बाकी आरोपित हिन्दू लड़कियों का रेप करते हुए एक-दूसरे का वीडियो भी तैयार करते थे। यह खुलासा एक पीड़िता ने किया है। उसने बताया है कि फरहान ने अली के साथ मिलकर एक ही कमरे में उसका गैंगरेप किया था। जब फरहान रेप कर रहा था तो अली वीडियो बना रहा था।

अली के रेप करने के दौरान फरहान ने वीडियो बनाई थी। पीड़िता ने बताया है कि वह एक सहेली के माध्यम से फरहान से मिली थी और उसने ही अली से उसको मिलवाया था। अली ने एक दिन डिनर करवाने के बहाने पीड़िता को गाँजे भरी सिगरेट पिलाई थी। इसके बाद पीड़िता का रेप किया गया और वीडियो बना कर आगे भी उसे ब्लैकमेल किया गया।

11 गिरफ्तार, नबील को भोपाल से ही पकड़ा

मुस्लिम गैंग के हिन्दू लड़कियों के रेप के मामले में 20 दिनों में 11 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। फरहान के अलावा अली, साद, साहिल और नबील को गिरफ्तार किया गया था। नबील और अबरार को पुलिस तलाश रही थी। नबील की तलाश बिहार और बंगाल में चल रही थी। हालाँकि, उसे 1 मई, 2025 को भोपाल से ही पकड़ा गया।

वहीं अबरार की अब भी तलाश जारी है। अबरार के कमरे पर ही फरहान और उसका गैंग लडकियाँ ले कर आता था और रेप करता था। पुलिस ने इस मामले में सह आरोपित साहिल के बारे में भी पुलिस ने कई जानकारियाँ निकाली हैं। साहिल एक डांस क्लास चलाता था जहाँ गरीब हिन्दू लड़कियों को उसकी मुस्लिम दोस्त भेजती थी।

पुलिस को साहिल की डांस क्लास में 30 लड़कियों के आने की जानकारी मिली है। पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करने वाली है कि उनमें से कोई यौन शोषण की तो शिकार नहीं हुई। पुलिस उन सबसे सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।

पोर्न साइट पर वीडियो बेंचने वाला था फरहान

इससे पहले पुलिस को पता चला था कि फरहान एक पॉर्न साइट के संपर्क में था और पीड़ित छात्राओं के अश्लील वीडियो उन साइट्स पर बेचने वाला था। उसके मोबाइल फोन में एक पॉर्न साइट पर वीडियो बेचने का लिंक और पॉर्न सर्च करने का सबूत मिला है, जिसमें उसकी मदद आरोपित अबरार और नबील कर रहे थे। इन दोनों ने ही फरहान को बेचने के लिए कहा था।

फरहान को वीडियो बेचने का आइडिया उसके दोस्त और आरोपित अबरार और नबील ने दिया था। दरअसल इंदौर में रह रही छात्रा उसे लगातार इग्नोर करने लगी थी। फरहान उसे जबरदस्ती मिलने के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा को सबक सिखाने के लिए फरहान ने साथियों संग मिलकर वीडियो पॉर्न साइट पर बेचने की योजना बनाई।

एक-एक कर सामने पीड़िता

भोपाल में ‘मुस्लिम गैंग’ के हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाने का यह मामला 18 अप्रैल, 2025 को खुला था। इससे पहले पीड़ित लड़कियों ने FIR दर्ज करवाई थी। इस मामले में 5 FIR दर्ज हो चुकी हैं। सामने आया था कि फरहान समेत बाकी मुस्लिम लड़के पहले हिन्दू लड़कियों को फँसाते थे।

उनको अपने कमरों और जान-पहचान वाले होटल-रेस्टोरेंट ले जाकर उनका रेप करते थे और इसकी वीडियो भी बनाते थे। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करते थे। हिन्दू लड़कियों की सप्लाई के लिए इनकी कुछ मुस्लिम लडकियाँ भी मदद करती थीं। एक पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे अपनी सहेलियों को भी अपने साथियों से मिलवाने के लिए भी मजबूर कर रहे थे।

अब पुलिस इस मामले में जाँच कर सभी पीड़िताओं और आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 11 आरोपित गिरफ्तार भी हो हैं। इस मामले की जाँच के लिए एक SIT का गठन भी किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी स्पष्ट किया है कि ऐसे काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -