Homeदेश-समाजमोहम्मद साहब ने 12 साल की बच्ची का महीने भर किया रेप, खुद है...

मोहम्मद साहब ने 12 साल की बच्ची का महीने भर किया रेप, खुद है 2 बच्चों का अब्बा: बिहार से किडनैप कर कलकत्ता-विशाखापटनम-राँची में की हैवानियत, देता था नशे का डोज

महीने भर बाद बच्ची 3 दिसंबर को घर लौटी तो उसकी स्थिति ऐसी थी कि हर कोई हैरान रह गया। पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद साहब ने उसके साथ हैवानियत की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

बिहार के नवादा में पाँचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद साहब के तौर पर हुई है। वह पीड़िता के घर के पड़ोस में रहता था और खुद दो बच्चों का अब्बा भी है।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल अक्तूबर माह में मोहम्मद साहब ने भदौनी राजा नगर मोहल्ले से 12 साल की बच्ची को किडनैप किया, उसके बाद उसे कलकत्ता, विशाखापटनम और राँची ले जाकर उसका महीने भर रेप करता रहा।

इस दौरान बच्ची को बेसुध रखने के लिए उसने उसे कई बार नशीले पदार्थ दिए और आखिर में 3 दिसंबर को बच्ची को सद्भावना चौक पर छोड़ फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने अब इस घटना की शिकायत पुलिस में दी है। उन्होंने बताया कि 12 साल की बेटी 27 अक्तूबर की देर शाम राशन की दुकान से कुछ खरीदने गई थी। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी तो खूब खोजबीन हुई और आखिर में नगर थाना में सूचना दी गई।

महीने भर बाद बच्ची 3 दिसंबर को घर लौटी। उसकी स्थिति ऐसी थी कि हर कोई हैरान रह गया। पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद साहब ने उसके साथ हैवानियत की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस पूरे मामले में उक्त मीडिया रिपोर्ट बताती है कि अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार न्याय की माँग को लेकर एसपी डीएम से गुहार लगा रहा है।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में बिहार के नवादा में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना प्रकाश में आई थी। घटना नारदीगंज थाना की थी। पुलिस की जाँच में सामने आया था कि आरोपित बच्ची को रात में सोते समय उठाकर ले गया था और उसके बाद उसने दुष्कर्म करके उसे खून से लथपथ अवस्था में फेंक दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -