Homeदेश-समाजराजस्थान में जिस मुस्लिम युवक के नाम से बाबा रामदेव पर FIR, उसे मामले...

राजस्थान में जिस मुस्लिम युवक के नाम से बाबा रामदेव पर FIR, उसे मामले की जानकारी तक नहीं: कहा- जमीन विवाद को लेकर वकील से मिला था

मुस्लिम युवक ने कहा है कि वह जमीन विवाद को लेकर वकील से मिला था। वकील ने एक कागज पर उसके दस्तखत ले लिए थे। इसी साइन का उपयोग बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज करवाने में किया गया।

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ राजस्थान में जिस मुस्लिम युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, उसे इस मामले की खबर तक नहीं है। इस मुस्लिम युवक का नाम पठाई खान है। वह बाड़मेर का रहने वाला है। उसने अपने नाम के गलत इस्तेमाल और वकील पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पठाई खान ने रविवार (12 फरवरी 2023) को खुद को फँसाए जाने का दावा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पठाई खान ने बताया है कि उसने बाबा रामदेव पर कोई FIR नहीं दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह जमीन के एक विवाद के सिलसिले में एक वकील से मिला था। पठाई ने बताया कि वकील ने एक कागज पर उसके दस्तखत ले लिए थे। वकील पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पठाई खान ने बताया कि इसी साइन का उपयोग बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज करवाने में किया गया। वकील द्वारा खुद को फँसाने की आशंका जाहिर करते हुए पठाई ने बताया कि वह इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहता है।

दरअसल यह FIR बाड़मेर जिले के चौहटन थाने में 5 फरवरी 2023 (रविवार) को दर्ज हुई थी। SHO भुताराम ने बताया था कि योगगुरु रामदेव के विरुद्ध IPC की धारा 153-A, 295- A और 298 के तहत केस दर्ज हुआ था। तब थाना प्रभारी ने भी शिकायतकर्ता के तौर पर पिठाई खान के होने की पुष्टि की थी।

क्या था पूरा मामला

इसी माह 3 फरवरी को बाबा रामदेव ने बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि मुस्लिम समुदाय का आतंकी और अपराधी भी नमाज जरूर पढ़ता है। रामदेव ने इसकी वजह नमाज़ को ही इस्लाम समझने की भूल बताया था। उन्होंने हिन्दुओं की विचारधारा को इस से अलग बताया था। इस बयान को मुस्लिम विरोधी बताते हुए राजस्थान सरकार से बाबा रामदेव पर कार्रवाई की माँग की गई थी। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तब जिले के DM ऑफिस पर बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -