Homeदेश-समाजरिया के व्हाट्सएप चैट से दो ड्रग डीलरों तक पहुँची NCB, हिरासत में लेकर...

रिया के व्हाट्सएप चैट से दो ड्रग डीलरों तक पहुँची NCB, हिरासत में लेकर पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों लोग करीब 5,000 रुपए प्रति ग्राम की दर से मारिजुआना बेचते थे। वे कथित तौर पर बॉलीवुड कलाकारों को इसकी सप्लाई करते थे। लॉकडाउन के दौरान कूरियन के जरिए यूरोप और अमेरिका से ड्रग्स का इम्पोर्ट करते थे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के अंधेरी इलाके से मारिजुआना बेचने के आरोप में दो ड्रग डीलरों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया के व्हाट्सएप चैट से ड्रग एंगल सामने आया था। इसके बाद एनसीबी ने इस मामले की पड़ताल शुरू की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों लोग करीब 5,000 रुपए प्रति ग्राम की दर से मारिजुआना बेचते थे। वे कथित तौर पर बॉलीवुड कलाकारों को इसकी सप्लाई करते थे। लॉकडाउन के दौरान कूरियन के जरिए यूरोप और अमेरिका से ड्रग्स का इम्पोर्ट करते थे।

एक अधिकारी ने बताया, “ड्रग्स सप्लायर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हम उनसे पूछताछ कर यह जानेंगे कि वे किसे ड्रग्स की सप्लाई करते थे और इसमें रिया की भूमिका क्या थी।”

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के मामले में ड्रग एंगल तब सामने आया था जब ईडी ने रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए हुए व्हाट्सएप चैट को बरामद किया था, जिसमें वे ड्रग्स को खरीदने के लिए अपने परिचितों से सलाह-मशविरा कर रही थी। कथित तौर पर रिया के मोबाइल फ़ोन से भेजे गए अनेको मैसेज के जरिए यह बात सामने आई थी कि रिया अपने परिचितों से एमडीएमए, मारिजुआना जैसे ड्रग्स और उसके इस्तेमाल के बारे में चर्चा कर रही थी। उन चैट में ड्रग डीलर गौरव का नाम भी सामने आया था।

चैट के जरिए अभिनेता के मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद ईडी ने एनसीबी को पत्र लिख इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद एनसीबी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज किया और जाँच शुरू की। बता दे ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जाँच कर रही है।

सुशांत की कथित हत्या के मामले की जाँच कर रही सीबीआई मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के साथ ड्रग डीलरों के संबंध की जाँच भी कर सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।

PM मोदी की सेशेल्स यात्रा से भारत के UPI का वैश्विक विस्तार, बना दुनिया का 10वाँ देश: जानें दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल...

सेशेल्स में यूपीआई लागू होने से भारत के डिजिटल भुगतान का वैश्विक विस्तार तेज होगा। जानिए इसकी पूरी यात्रा, फायदे और भविष्य की योजना।
- विज्ञापन -