Homeदेश-समाजNIA का वांटेड नईम गिरफ्तार; इस्लामिक स्टेट को सप्लाई करता था हथियार

NIA का वांटेड नईम गिरफ्तार; इस्लामिक स्टेट को सप्लाई करता था हथियार

याद हो कि 26 दिसम्बर को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने आतंकी संगठन आईएस से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दस लोगों को दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मेरठ से 21 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आइएस को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। गुरुवार की रात गिरफ्तार किये गए उस युवक का नाम नईम है। ख़बरों के अनुसार कुछ दिनों पहले एनआईए ने जिस आतंकी रैकेट का पर्दाफाश कर दस लोगों को गिरफ्तार किया था, नईम ही उन सब को हथियार सप्लाई करने का काम किया करता था।

आपको याद होना चाहिए कि 26 दिसम्बर को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने आतंकी संगठन आईएस से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दस लोगों को दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आतंकियों में एक मौलवी भी शामिल था। इस छापेमारी में बड़ी तादाद में गोला-बारूद और सिम कार्ड्स जब्त किये गए थे। ये सभी जगह-जगह बम विस्फोट और बड़े नेताओं को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस सफल ऑपरेशन के बाद एनआईए ने बयान देते हुए कहा था;

“10 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। वो सभी आतंकी हमले की साजिश रचने के उन्नत चरण में थे। जो चीजें जब्त की है उसमे देश में बने राकेट लांचर और 12 पिस्तौल शामिल हैं। उनकी योजना 100 से ज्यादा बम तैयार करने की थी जिसका आतंकी हमलों में इस्तेमाल किया जा सके।”

ताजा गिरफ़्तारी भी उसी सिलसिले में की गई है। नईम को गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी ने उसे अदालत के सामने पेश किया जिसके बाद उसे दस दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीते 26 दिसम्बर को भी नईम की तालाश में मेरठ के राधना गाँव में छापेमारी की गयी थी लेकिन वो किसी तरह फरार होने में कामयाब हो गया था। बताया जाता है कि राधना गाँव में अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं और जांच एजेंसियां इस पर कड़ी नजर रख रही थी। जब नईम पिछली छापेमारी में नहीं मिला था तभी एनआईए ने उसे वांटेड घोषित कर दिया था।

मेरठ के एसपी ने नईम की गिरफ्तारी की पुष्टि की। ताजा सूचना के अनुसार एनाइए उसी रात नईम को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी जहां न्यायिक हिरासत में उस से पूछताछ की जाएगी। मालूम हो कि बीते महीने की गयी छापेमारी में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे हापुड़ से एक शाकिब नाम का आतंकी भी पकड़ा गया था। परसों गिरफ्तार किया गया नईम उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद नईम ने खुद को बेगुनाह बताया। उस से होने वाले पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की संभावना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -