Homeदेश-समाजनीरव मोदी और बहन के स्विस खाते फ्रीज़, अवैध रूप से लगभग ₹300 करोड़...

नीरव मोदी और बहन के स्विस खाते फ्रीज़, अवैध रूप से लगभग ₹300 करोड़ हैं जमा

स्विट्जरलैंड ने यह कार्रवाई भारतीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपील पर की है। ED ने कहा था कि इन खातों में भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से धन ट्रांसफर किया गया है।

हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। नीरव मोदी और उसकी बहन के चार बैंक खातों को स्विट्जरलैंड में फ्रीज कर दिया गया है जिनमें अरबों रुपये जमा हैं। 

स्विस अधिकारियों ने नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी के खातों को फ्रीज किया है जिनमें करीब 283.16 करोड़ रुपये की राशि जमा है। स्विट्जरलैंड ने यह कार्रवाई भारतीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपील पर की है। ED ने कहा था कि इन खातों में भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से धन ट्रांसफर किया गया है। 

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का आरोपी नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की जेल में बंद है। उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया था। भगोड़े हीरा कारोबारी को आज लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -