Homeदेश-समाज22 साल की हिंदू युवती को फँसाने के लिए 'पंडित' बन गया ऑटो ड्राइवर...

22 साल की हिंदू युवती को फँसाने के लिए ‘पंडित’ बन गया ऑटो ड्राइवर ‘चाँद’, शादी का डाल रहा था दबाव: कॉलेज आते-जाते हुई थी पहचान

युवती गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती है। वह ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्थित डाइट से डीएलएफ का कोर्स कर रही है। वह रोजाना गाजियाबाद से दनकौर ऑटो से आती-जाती थी। इसी दौरान जान-पहचान हुई थी।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की पुलिस ने चाँद नाम के ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वह पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती पर डोरे डाल रहा था। युवती ने दनकौर कोतवाली में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहती है। वह ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्थित डाइट से डीएलएफ का कोर्स कर रही है। वह रोजाना गाजियाबाद से दनकौर ऑटो से आती-जाती थी।

युवती का आरोप है कि कॉलेज जाने के दौरान उसकी जान-पहचान ऑटो चालक से हुई। उसने अपना नाम पिंटू पंडित बताया। युवती का कहना है कि ऑटो चालक ने खुद को हिंदू बताकर प्रेम जाल में फँसाया। दोनों करीब छह महीनों से संपर्क में थे। वह लड़की पर शादी का दवाब डाल रहा था। जब पीड़िता को पता चला कि ऑटो चालक का असली नाम चाँद है तो उसने दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। 

पुलिस जाँच में पता चला है कि ऑटो चालक का असली नाम चाँद है। वह शादीशुदा भी है। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी और पुलिस ने उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने थाना पहुँच कर हंगामा किया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हिंदू लड़की को अगवा कर उसका धर्मांतरण कर निकाह किए जाने की खबर आई थी। लड़की को अगवा कर आरोपित साबिर मिर्जा बांदा की एक मस्जिद में ले गया। वहाँ धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं च्यूइंगम पर रोक तो कहीं बच्चों के नामों पर बंदिशें, कई शहरों में तो मरना भी गैरकानूनी: जानिए कुछ ऐसे देशों के बारे...

क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहों पर मरना भी गैर-कानूनी है? दुनिया भर के 7 अजीब कानून है जिसकी वजह से संबंधित देशों और शहरों में अजीबोगरीब प्रतिबंध लगे हुए हैं।

FIFA विश्व कप की पहली महान रात्रि: ऑरान्जे बनाम उगते सूरज के योद्धा

अगर आपने यह मैच नहीं भी देखा तो इस मैच की हाईलाइट जरूर देखिएगा; ब्राजील के खिलाफ अठारह वर्षीय अयूब बोउदादी की मास्टरक्लास के लिए।
- विज्ञापन -